कारगिल के शहीद ज्ञानसिंह परिहार की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण।
इंदौर : कारगिल दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, विधायक रमेश मेंदोला, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और महामंत्री सुधीर कोल्हे न कारगिल युद्ध में देश की रक्षा करते हुए प्राण त्याग देने वाले वीर बलिदानी ज्ञान सिंह परिहार की आईआईटी चौराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने कहा कि कारगिल युद्ध भारत के इतिहास का सबसे कठिन युद्ध था, लेकिन देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के नेतृत्व में हमारी सेना ने पाकिस्तानी सेना और आतंकवादियो को मुँह तोड़ जवाब देते हुए पीछे हटने पर मजबूर कर दिया और कारगिल की चोटी पर तिरंगा फहराने का काम किया था। यह युद्ध भारतीय सेना के शौर्य का प्रतीक है।
भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने अपने अप्रतिम साहस और वीरता का परिचय देते हुए दुश्मनों को धूल चटाने का काम किया था। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने सेना को खुली छूट दी थी। सेना ने माइनस 10 डिग्री से माइनस 20 डिग्री तापमान में दुर्गम ऊँची पहाडियों पर छिपे बैठे दुश्मनों के नापाक इरादों को नेस्तनाबूद कर विजय हासिल की।
इस अवसर पर एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर, चंदू शिंदे, रोहित चौधरी, आदित्य पांडे, कमल चौहान, लक्ष्मी गोरे, मनीष थोरात, पार्षद मनोज मिश्रा, धर्मेंद्र मौर्य सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भी माल्यार्पण किया।








