इंदौर : मां अहिल्या की नगरी इंदौर के रेलवे स्टेशन को नया स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है।भोपाल के हबीबगंज स्टेशन की तर्ज पर बनेगा इंदौर स्टेशन को भी डेवलप किया जाएगा। इसके बाद यात्रियों को स्टेशन पर एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके रीडेवलपमेंट के लिए रूपरेखा बनाई जा रही है। हालांकि हबीबगंज स्टेशन में हमें काफी खुली जगह मिली थी। इंदौर में जगह कम होने से यहां पर जरूरत के हिसाब से प्लानिंग की जाएगी। पैसेंजर्स के आवागमन को देखते हुए इस प्रकार के प्रोजेक्ट तैयार किए जाते हैं। यह बात उज्जैन पहुंचे रतलाम रेल मंडल के डीआरएम विनीत कुमार गुप्ता ने कही। उन्होंने कहा कि अभी यात्रियों की संख्या उज्जैन में इस अनुमान से नहीं है कि इस प्रकार के प्रोजक्ट को लेकर तैयारी की जा सके। डीआरएम गुप्ता ने उज्जैन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं का भी जायजा लिया।
बता दें कि यात्रियों के आवागमन और माल परिवहन की दृष्टि से इंदौर, रतलाम मंडल का सबसे बड़ा स्टेशन है। लंबे समय से इसके रिडेवलपमेंट की चर्चाएं चल रही हैं पर मामला आगे नहीं बढ़ पाया। डीआरएम गुप्ता के बयान के बाद उम्मीद की जानी चाहिए कि इंदौर स्टेशन का रिडेवलपमेंट प्लान जल्द बनकर तैयार होगा और उसपर अमल भी किया जाएगा।
Related Posts
October 2, 2023 जाम गेट के पास स्कूल बस पलटी खाई, 25 बच्चे घायल
चार बच्चों की हालत गंभीर, इंदौर लाया गया।
हादसे में एक बच्चे का हाथ कटा।
इंदौर : […]
June 14, 2022 पुष्यमित्र भार्गव होंगे इंदौर में बीजेपी के महापौर प्रत्याशी
भोपाल : निशांत खरे को लेकर विरोध के स्वर उठने के बाद लंबी कवायद, बैठकों के कई दौर और […]
January 6, 2023 प्रवासी सम्मेलन में भाग लेने शुरू हुआ मेहमानों का आगमन
आईडीए की 'पधारो म्हारे घर' योजना के तहत तीन परिवारों के छह सदस्य पहुंचे इंदौर।
आईडीए […]
July 9, 2023 जैन मुनि की हत्या कर्नाटक की कांग्रेस सरकार की हिंदू विरोधी नीतियों का परिणाम : विहिप
कांग्रेस राज में कर्नाटक में बेखौफ हो गए हैं जिहादी तत्व।
नई दिल्ली : बीते बुधवार को […]
June 14, 2021 कैलाश विजयवर्गीय ने किया लोगों में उत्साह का संचार करनेवाले गीत ‘हम रोशनी कर जाएंगे’ का लोकार्पण
इन्दौर : कोरोना की भयावहता से अवसाद में डूब रहे लोगों में उत्साह का संचार करने के लिए […]
August 27, 2020 सीएम कर सकते हैं निर्माणाधीन बायो गैस प्लांट का निरीक्षण इंदौर : निगम कमिशनर प्रतिभा पाल बुधवार को ट्रेन्चिंग ग्राउंड पहुंची। उन्होंने वहां बायो […]
August 18, 2021 मामूली बात पर हुए विवाद में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या
इंदौर : शहर में हत्याओं का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार रात चंदन नगर थाना क्षेत्र में […]