ट्रेन के सी -21 कोच के नीचे लगी बैटरी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग।
सभी यात्री रहे सुरक्षित, तत्परता से बुझा दी गई आग।
बीना के कुरवाई स्टेशन के पास की घटना।
भोपाल : सोमवार सुबह भोपाल से दिल्ली जा रही वंदे भारत ट्रेन में बीना के समीप आग लगने से हड़कंप मच गया। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। आग बुझाने के बाद ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
बताया जाता है कि भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। करीब सवा सात बजे बीना के कुरवाई स्टेशन के पास ट्रेन के c- 14 कोच के नीचे लगी बैटरी ने शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। आग का पता लगते ही कोच के यात्रियों में दहशत फेल गई। इस कोच में कांग्रेस के विधायक और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह सहित 36 यात्री सवार थे। ट्रेन रोककर सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दमकलें मौके पर पहुंच गई।कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना के चलते करीब तीन घंटे देरी से ट्रेन को पुनः दिल्ली के लिए रवाना किया जा सका। रेलवे प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है।
Related Posts
April 11, 2021 सुबह 7 से 10 बजे तक की जा सकती है आवश्यक वस्तुओं की खरीद
इंदौर : कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए इंदौर में 19 अप्रैल तक लॉकडाउन लगा दिया […]
March 2, 2025 निगम मार्केट में सीढियों के स्थान पर अवैध रूप से निर्मित दुकानें व शेड हटाए
निगम द्वारा अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई, 25 से अधिक अवैध शेड हटाए।
निगम आयुक्त शिवम […]
March 13, 2021 महिलाओं को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाएगी पुलिस
इंदौर : कोई भी महिला जो अकेली हैं और रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच घर जाने के लिए उसे […]
September 9, 2021 5 स्टार होटल रेडिसन में निम्न गुणवत्ता की पाई गई खाद्य सामग्री
इंदौर : नाम बड़े, दर्शन खोटे वाली कहावत शहर के पांच सितारा होटल रेडिसन पर फिट बैठती है। […]
August 31, 2020 ताजिया जुलूस मामले में थाना प्रभारी लाइन अटैच, 15 से अधिक पर प्रकरण दर्ज इंदौर : यौमे आशूरा के मौके पर रविवार को पुलिस ने ऐन मौके पर सक्रिय होकर राजवाड़ा क्षेत्र […]
February 11, 2022 चित्रकूट में प्लास्टिक की डिस्पोजल सामग्री प्रतिबंधित
सतना : धार्मिक नगरी चित्रकूट की मंदाकिनी नदी में स्नान के दौरान साबुन, शैंपू के प्रयोग […]
January 6, 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बीजेपी, 17 समितियां की गठित नई दिल्ली: तीन राज्यों में सत्ता गंवाने के बाद बीजेपी अब लोकसभा चुनाव में कोई कसर नहीं […]