इंदौर : मंत्री उषा ठाकुर अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। इस बार वह सेल्फी की वजह से चर्चा में हैं। पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर की माने तो वे जहां जाती हैं, उनके साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों की भीड़ लग जाती है। सेल्फी के चक्कर में उनका काफी समय खराब हो जाता है। ऐसे में उन्होंने एक नया फरमान जारी कर दिया है कि अगर उनके साथ सेल्फी लेना है, तो 100 रुपए देने होंगे। ये रुपए संगठन के कार्य में खर्च होंगे।
खंडवा में मंत्री उषा ठाकुर ने कहा है कि सेल्फी के चक्कर में हम कई बार लेट हो जाते हैं। इसके चलते संगठनात्मक दृष्टि से हमने विचार किया है कि हमारे यहां मंडल कार्यकारिणी है, जिस मंडल में जो जितनी सेल्फी लेगा, वह 100 रुपए एक सेल्फी के हिसाब से शुल्क कोषाध्यक्ष के पास जमा करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह राशि संगठन के काम आएंगी।
सम्मान में बुके नहीं बुक दें।
पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को यह नसीहत दी कि सम्मान में उन्हें बुके नहीं, बुक दें। उन्होंने कहा कि यह किताब किसी के काम आ जाएगी।
Related Posts
December 30, 2021 महिलाओं के गले से चेन लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई चेन व वारदातों में प्रयुक्त बाइक बरामद
इंदौर : महिलाओं के गले से चेन, मगंलसूत्र स्नेचिंग करनें वालें दो आरोपियों को […]
April 26, 2022 राज्यपाल के हाथों मध्यप्रदेश रत्न अलंकरण से नवाजे गए डॉ. डेविश जैन
इंदौर: प्रेस्टीज एजुकेशन फाउंडेशन के चेयरमैन, प्रेस्टीज ग्रुप ऑफ़ इंडस्ट्रीज के […]
September 26, 2022 जनता की सेवा ही मेरी पहली प्राथमिकता – सीएम शिवराज
हितग्राहियों को मंच पर बुला कर योजनाओं का किया सत्यापन।
किसानों के हित में शामिल […]
February 8, 2023 लोन व सब्सिडी के एवज में रिश्वत लेना बैंक शाखा प्रबंधक को पड़ा महंगा
अदालत ने शाखा प्रबंधक और उसके सहयोगी को 4-4 वर्ष के कठोर कारावास व अर्थदंड से किया […]
May 30, 2023 लकी वांडरर्स ने जीता इंदौर गौरव उत्सव कबड्डी स्पर्धा का खिताब
इंदौर : इंदौर गौरव उत्सव के तहत कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन विक्रम स्पोर्ट्स […]
July 27, 2024 मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास
इंदौर : अवयस्क बालिका के साथ दुष्कृत्य करने वाले आरोपी को अदालत ने आजीवन कारावास की […]
November 10, 2022 बेहतर करने की गुंजाइश हर समय होती है, स्वच्छता में इंदौर के सर्वोच्च स्थान को रखेंगे बरकरार
स्मार्ट सिटी, मेट्रो, ट्रैफिक मैनेजमेंट, गुड गवर्नेंस, वायु गुणवत्ता पर करेंगे […]