इंदौर : दो दिनों की बढ़ोतरी में ही पेट्रोल 56 पैसे महंगा हो गया है। सोमवार को पेट्रोल के दाम प्रति लीटर 29 पैसे बढ़ाए गए थे, वहीं डीजल भी दो दिनों में 49 पैसे महंगा हो गया है। कल डीजल 26 पैसे महंगा हुआ था। लगातार बढ़ रहे पेट्रोलियम पदार्थों के दाम आम आदमी के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। पहले ही कोविड महामारीं के चलते आर्थिक रूप से ध्वस्त हो चुके लोगों पर लगातार महंगे हो रहे पेट्रोल- डीजल के दाम भारी बोझ साबित हो रहे हैं।
मई में इतनी बार बढ़ गए दाम।
बता दें कि मई महीने में कुल 16 बार तेल के दाम बढ़ाए गए। 2 मई को पांच राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद से 4 मई से तेल के दामों में बढ़ोतरी होना शुरू हुई। इसके पहले लगभग दो महीनों तक तेल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी, जबकि अप्रैल में रुक-रुककर कटौती ही हुई थी लेकिन 4 मई के बाद से दामों में आग लग गई। मई में रुक-रुककर की गई वृद्धि से पेट्रोल 4.17 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। वहीं डीजल के दामों में 4.60 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।
Related Posts
December 23, 2023 गीता जयंती पर विहिप, बजरंग दल ने निकाले शौर्य संचलन
अनुशासन में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कदमतालएक समय कई स्थानों से निकले शौर्य […]
January 26, 2023 तमाम शासकीय कार्यालयों में गणतंत्र दिवस पर किया गया ध्वजारोहण
इंदौर : गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुरुवार को संभागायुक्त कार्यालय में संभागायुक्त डॉ. पवन […]
October 16, 2022 प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को मुख्यमंत्री चौहान ने पूरा किया – गृहमंत्री शाह
मेडिकल, इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिंदी में होना शिक्षा जगत में नया प्रकाश - मुख्यमंत्री […]
November 28, 2020 मिलावट खोरों के खिलाफ की जा रही सख्त कार्रवाई, कांग्रेस ने किया था जांच के नाम पर भ्रष्टाचार- नरोत्तम
भोपाल : मिलावटखोरों के खिलाफ सरकार ने सख्त अभियान छेड़ा है। 'मिलावट पर कसावट' के इस […]
February 11, 2023 बड़े बकायादारों के खिलाफ नगर निगम ने की जब्ती/कुर्की की कार्रवाई
कई संस्थानों को किया गया सील।
इंदौर : करदाताओं से बकाया संपतिकर, व जलकर की राशि वसुल […]
April 19, 2020 कोरोना से जीते..अटैक ने ली जान..! अस्पताल प्रबंधन का खुलासा। इंदौर : जूनी इंदौर थाना प्रभारी देवेंद्र चंद्रवंशी की मौत का कारण 'पल्मोनरी एम्बुलिजम' […]
June 3, 2020 21 कंटेन्मेंट क्षेत्रों को किया गया डिनोटिफाइड इंदौर : कोरोना संक्रमित क्षेत्रों से 21 क्षेत्रों को कंटेनमेंट एरिया के प्रतिबंधों से […]