इंदौर : उपचुनाव के लिए मतदान होने के पहले तक कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट आ रही थी, यहां तक की ग्रोथ रेट 2 फीसदी से भी नीचे चला गया था पर जैसे ही मतदान सम्पन्न हुआ, संक्रमण के आंकड़े फिर बढ़ने लगे हैं। अब आप इसे इत्तफाक कहें या कुछ और पर बीते तीन दिन से संक्रमित मामलों में तेजी आई है। शुक्रवार को तो संक्रमण के मामले टेस्टिंग के तीन फीसदी से भी ज्यादा दर्ज किए गए। यही नहीं 3 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौतें भी हुई।
81 नए संक्रमित मामलों की पुष्टि।
शुक्रवार को 748 सैम्पल जांच हेतु लिए गए। 2592 सैम्पलों की जांच की गई। 2492 सैम्पल निगेटिव पाए गए। 81 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 18 रिपीट पॉजिटिव मिले जबकि 1 सैम्पल खारिज किया गया। आज दिनांक तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो कुल 425789 सैम्पल टेस्ट किए गए। 34528 सैम्पल्स पॉजिटिव पाए गए। इनमें से करीब 94 फीसदी मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं।
3 मरीजों ने तोड़ा दम।
शुक्रवार को 3 और मरीजों ने दम तोड़ दिया। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 690 मरीज कोरोना संक्रमण के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं।
65 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
शुक्रवार को 65 मरीज कोरोना को हराकर अपने घर लौटे। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 32108 मरीज कोरोना पर विजय पाने में कामयाब रहे हैं। 1730 का इलाज चल रहा है।
Related Posts
April 6, 2023 सार्वजनिक आयोजनों में हादसे रोकने के लिए कांग्रेस लाएगी कानून
होगा सेफ़्टी ऑडिट, कम्युनिटी इमरजेंसी रिस्पांस टीम का किया जाएगा गठन।
इंदौर : प्रदेश […]
March 24, 2019 दिग्विजय की उम्मीदवारी पर शिवराज का तंज ‘ बंटाढार रिटर्न ‘ भोपाल: दिग्विजय सिंह को भोपाल से कांग्रेस का प्रत्याशी बनाए जाने के बाद अब बीजेपी के […]
December 18, 2022 सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी संघ ने मनाया पेंशनर दिवस
वरिष्ठ सदस्यों का किया सम्मान, संगठन की स्मारिका का भी किया गया विमोचन।
इंदौर : […]
May 17, 2023 घरों में घुसकर महिलाओं के कपड़े चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : विजयनगर क्षेत्र के स्कीम नंबर 54,74 और 78 के रहवासियों को सिरफिरे की हरकतों से […]
May 4, 2022 इंदौर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई मीठी ईद, शहर काजी ने अदा कराई मुख्य नमाज
इंदौर : मीठी ईद का पर्व इंदौर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों […]
January 18, 2023 स्वच्छता के नए गीत की लॉन्चिंग और नागरिक पत्रिका का विमोचन
मां अहिल्या की नगरी इंदौर उन्नति की नगरी है- सत्तन
पत्रिका नागरिक नागरिको की बनेगी […]
October 15, 2020 बहुरूपियों को वोटर रूपी राम देंगे सजा- मालू
इंदौर : जिन्हें अपने काम पर भरोसा नहीं, राम पर भरोसा नहीं वे अब हारने की कगार पर आकर […]