इंदौर : देवास में आयोजित ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ़ मेयर्स की बैठक के दौरान इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव को सर्वसम्मति से मध्य प्रदेश मेयर काउंसिल का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। इस महत्वपूर्ण निर्णय के बाद महापौर भार्गव मध्य प्रदेश के सभी महापौरों का प्रतिनिधित्व करेंगे और स्थानीय प्रशासनिक मुद्दों के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस बैठक में उपस्थित मेयर काउंसिल ऑफ़ इंडिया की अध्यक्ष श्रीमती माधुरी पटेल और संगठन के महासचिव उमा शंकर गुप्ता ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव का स्वागत करते हुए उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया। महापौर श्री भार्गव की इस नई जिम्मेदारी के तहत वे प्रदेश के सभी महापौरों के प्रशासनिक मुद्दों को सुलझाने और उनकी आवाज़ को प्रदेश स्तर पर बुलंद करने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सभी महापौरों और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उनका उद्देश्य प्रदेश के विभिन्न नगर निगमों में विकास कार्यों को तेज़ी से आगे बढ़ाना और स्थानीय प्रशासन को सुदृढ़ बनाना रहेगा।
Related Posts
February 23, 2019 कैलाशजी का तंज- मप्र में दिग्विजय नाथ सिंधिया हैं सीएम भोपाल: बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मप्र की कांग्रेस सरकार पर तंज […]
March 11, 2017 प्रदेश में पहली बार ह्मदय प्रत्यारोपण हुआ संभागायुक्त के मार्गदर्शन में 16वीं बार बना ग्रीन कॉरिडोर
7 मिनट में चोईथराम अस्पताल […]
November 8, 2020 बिहार में एग्जिट पोल में महागठबंधन को स्पष्ट बहुमत
नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव में तीनों चरणों की वोटिंग हो गई है। अब राजैनितक […]
January 2, 2017 नए साल पर पेट्रोल, डीजल हुए मंहगे _नए साल पर पेट्रोल, डीजल हुए मंहगे, अब 77 रु पेट्रोल
पेट्रोल - डीजल के वर्तमान […]
October 19, 2022 एक्ट्रेस वैशाली सुसाइड केस का आरोपी राहुल नवलानी गिरफ्तार
इंदौर : टीवी एक्ट्रेस वैशाली टक्कर सुसाइड केस में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा […]
January 5, 2019 कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक अध्यादेश नहीं- मौर्य इंदौर : राम मंदिर को लेकर कानूनी प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। पीएम नरेंद्र […]
February 17, 2022 इंदौर एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल में बनेगा वीआईपी लाउंज, यात्रियों को मिलेगी राहत
इंदौर : देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल के पुराने भवन में वीआईपी लाउंज बनाया जाएगा। सांसद […]