नागपुर की अदालत ने दिया आदेश।
नागपुर : मुख्य न्याय दंडाधिकारी एस.बी. पवार की अदालत ने सदर पुलिस निरीक्षक को मप्र की राजधानी भोपाल निवासी संजय कुमार सिंह उर्फ मन्नत बाबा व अन्य पर प्रकरण दर्ज करने का आदेश दिया है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने अपने आदेश में मामले की जांच कर न्यायालय में अंतिम रिपोर्ट पेश करने को भी कहा है. इस फैसले के साथ न्यायालय ने अर्जी का निपटारा कर दिया।
न्यायालय ने यह आदेश नागपुर की प्रियंका शंभरकर के आवेदन पर सुनाया है।आवेदन में कहा गया था कि उनकी मां कुसुम शंभरकर को कैंसर था। मां ने बताया था कि भोपाल निवासी मन्नत बाबा की नजर उनकी नागपुर स्थित संपत्ति पर है। आरोपी मन्नत बाबा ने खुद को डॉक्टर बताते हुए कहा कि उनके पास दिव्य शक्ति है, जिसके बल पर वे उन्हें कैंसर से ठीक कर देंगे। आरोपी ने पूजा के नाम पर उनसे समय-समय पर पैसे भी लिए।
आवेदिका प्रियंका ने आरोप लगाया कि मन्नत बाबा ने एक फ्लैट व एक प्लॉट की गिफ्ट डीड भी करा ली है। अन्य आरोपियों ने अपने नाम पर नागपुर के नारी इलाके में एक मकान की वसीयत करा ली। इस संबंध में उन्होंने सदर पुलिस स्टेशन में शिकायत दी थी। अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी शिकायत की थी. लेकिन किसी ने उनकी शिकायत पर संज्ञान नहीं लिया। लिहाजा उन्होंने न्यायालय में अर्जी दायर की। इस आदेश के बाद मन्नत बाबा की मुश्किलें बढ़ना तय है। उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है।
Related Posts
November 19, 2021 मप्र के तमाम विवि और महाविद्यालयों में पूरी क्षमता से शुरू हुआ शैक्षणिक कार्य, टीकाकरण होगा अनिवार्य
इंदौर : प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में सत्र 2021-22 की शैक्षणिक […]
May 3, 2019 मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए वॉक फ़ॉर वोट 5 मई को इंदौर: मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने हेतु शहर के प्रोफेशनल्स के विभिन्न संगठनों […]
April 11, 2022 इंदौर जिले में मंत्री सिलावट और सांसद लालवानी ने की जल अभिषेक अभियान की शुरुआत
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सोमवार को रायसेन से राज्य स्तरीय जल अभिषेक […]
August 19, 2024 चोरी की वारदात को अंजाम देकर भागा बदमाश गुजरात से पकड़ाया
इंदौर : 4 साल से फरार नकबजन आकाश उर्फ चीनी उर्फ गोलू को, पुलिस थाना भँवरकुआं ने मोरबी […]
June 27, 2021 शिक्षक ने अपनी ही छात्रा को थमाया प्रेम पत्र, गांव वालों ने जमकर की धुनाई, मुंडन कर निकाला जुलूस
महू : तहसील मुख्यालय से लगभग 22 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम खेड़ी सीहोर में गांव के ही एक […]
December 3, 2024 जय भवानी, जय शिवाजी के जयघोष से गूंज उठा विद्यासागर स्कूल
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्कूल का वार्षिकोत्सव।
इंदौर : विद्यासागर स्कूल के […]
May 11, 2021 देश में अब तक दी गई कोरोना टीके की 17 करोड़ खुराक
इंदौर : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा है कि लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की 17 […]