एक जुलाई 23 तक सेवा के 35 वर्ष पूर्ण करने वालों को मिलेगा चतुर्थ समयमान वेतनमान।
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हमारी सरकार सदैव कर्मचारी हितैषी सरकार रही है। हमने कर्मचारियों के हितों में अनेक क्रांतिकारी फैसले किए हैं। पिछले दिनों घोषणा की थी कि हम राज्य के कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई-भत्ता देंगे, हमने फैसला किया है कि केंद्र के समान 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता हम जनवरी माह से ही देंगे। जनवरी से जून तक महंगाई भत्ते का एऱियर 3 समान किस्तों में दिया जाएगा। वे सभी कर्मचारी, जो छठवां वेतनमान प्राप्त कर रहे हैं, उनके महंगाई भत्ते में भी समानुपातिक वृद्धि की जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान ने मीडिया के माध्यम से जारी संदेश में यह बात कही।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमने वर्ष 2014 में यह फैसला भी किया था कि जिन कर्मचारियों ने 30 वर्ष की सेवा पूर्ण कर ली है, उन्हें तृतीय समयमान वेतनमान दिया जाएगा। हमने यह फैसला भी किया है कि जिन कर्मचारियों ने एक जुलाई 2023 तक अपनी सेवा के 35 वर्ष पूरे कर लिए हैं, उन कर्मचारियों को चतुर्थ समयमान वेतनमान भी दिया जाएगा।
Related Posts
December 2, 2023 इंदौर की 09 विधानसभा सीटों पर कुल 20 लाख 33 हजार से अधिक मतों की होगी गिनती
इंदौर : जिले की कुल 09 विधानसभा सीटों की मतगणना रविवार, 03 दिसंबर को नेहरू स्टेडियम में […]
February 13, 2022 रूस- यूक्रेन विवाद का भारत पर पड़ेगा असर
♦️डॉ. प्रकाश हिन्दुस्तानी♦️
रूस और यूक्रेन में तनातनी का भारत पर क्या असर पड़ रहा […]
February 8, 2023 केनोए स्लालोम में मप्र ने चारों स्वर्ण पदकों पर जमाया कब्जा
खेलो इंडिया यूथ गेम्स (मप्र) 2022 (राउंडअप)
कबड्डी में मप्र की लड़के - लड़कियों की […]
October 12, 2024 अभिमन्यु अभियान के जरिए महिला सुरक्षा व सम्मान के प्रति जगाया जा रहा अलख
सार्वजनकि स्थानों पर पोस्टर बैनर चस्पा कर लोगो को महिलाओं के प्रति सम्मान का भाव रखने […]
March 20, 2017 RSS ने काटा मनोज सिन्हा का पत्ता? योगी के शपथ ग्रहण से रहे दूर
लखनऊ. यूपी में बीजेपी की सरकार बन गई है. गोरखपुर से […]
November 19, 2020 सांसद सुधीर गुप्ता ने स्थानीय बीजेपी नेताओं से की चर्चा, कार्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त कोषाध्यक्ष एवं मंदसौर के सांसद सुधीर […]
May 12, 2025 मेंगों जत्रा को इंदौर वासियों का मिला जबरदस्त प्रतिसाद
तीन दिनों में लगभग 90 हजार दर्जन से अधिक बिके आम।
रविवार को उमड़े स्वाद के शौकीन, […]