भोपाल : राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकायों के चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ये चुनाव फरवरी तक हो जाएंगे, इन्हे दो चरणों में कराने की योजना है। आने वाल कुछ दिनों में निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक निकाय चुनाव को लेकर ईवीएम, सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के साथ-साथ कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए मतदान दल व मतदान केन्द्रों पर की जाने वाली जरूरी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
सूत्रों ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव इसी साल एक जनवरी 2020 को आई मतदाता सूची के आधार पर करवाए जाएंगे।। जिन निकायों की मतदाता सूची का पुनरीक्षण होना था, उनका बीते 13 दिसंबर को अंतिम प्रकाशन हो चुका है। कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए तय गया है कि किसी भी मतदान केंद्र में एक हजार से ज्यादा मतदाता नहीं होंगे।मतदान केंद्रों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सेनिटाइजर, मास्क और पर्याप्त शारीरिक दूरी का प्रबंध रहेगा। मतदाताओं को मतदान के लिए दास्ताने दिए जाएंगे।
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने चुनाव की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अब केवल राज्य निर्वाचन आयोग को अंतिम निर्णय लेना है। मुझे उम्मीद है कि प्रदेश में फ़रवरी तक चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
Related Posts
February 6, 2023 पर्वतीय वसंतोत्सव में हुए उत्तराखंड की संस्कृति और विरासत के दर्शन
इंदौर : उत्तराखंड सांस्कृतिक संस्था का पर्वतीय बसंतोत्सव रविवार को उत्साह के साथ मनाया […]
April 4, 2021 उज्जैन के निजी अस्पताल में लगी भीषण आग, मरीजों को अन्य अस्पतालों में किया शिफ्ट, 4 मामूली झुलसे
उज्जैन : उंज्जैन के फ्रीगंज स्थित पाटीदार हॉस्पिटल में रविवार दोपहर आग लगने से अफरा- […]
January 3, 2017 मप्र सरकार ने कर्मचारियों से मांगा संपत्ति का ब्यौरा, 31 जनवरी तक हर हाल में देनी होगी जानकारी … भोपाल। राज्य शासन ने नए साल में कर्मचारियों से संपत्ति का ब्यौरा मांगा है। इस संबंध में […]
October 27, 2021 खजराना पुलिस ने चेन लुटेरों को किया गिरफ्तार, लूट का सामान व घटना में प्रयुक्त वाहन और हथियार बरामद
इंदौर : दो शातिर लुटेरे पुलिस खजराना की गिरफ्त में आ गए हैं। आरोपियों के कब्जे से लूटी […]
March 30, 2022 पिपलिया कुमार, निपानिया क्षेत्र की कॉलोनियों में हो रहा अवैध निर्माण, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
इंदौर : शहर के सबसे तेजी से विकसित हो रहै पिपलियाकुमार एवं निपानिया क्षेत्र की विभिन्न […]
May 21, 2020 मजदूरों को फैक्ट्री में ही रखने की शर्त वापस ली गई.. इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह का कहना है कि शहर में शामिल हुए 29 गांव में विभिन्न प्रकार की […]
January 26, 2024 राघव रंग में डूबा भारतीय गणतंत्र
26 जनवरी गणतंत्र दिवस विशेष।
🔹डॉ.अर्पण जैन 'अविचल' 🔹
अरुण की लालिमा […]