आरोपी के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद।
इंदौर : उच्च शिक्षा प्राप्त शातिर वाहन चोर, पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली की गिरफ्त में आया है।आरोपी वाहन चुरा कर फर्जी कागजात बनाकर बेच देता था।मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए वाहन चोर का नाम विनय तिवारी नि. फिरोज गाँधी नगर इन्दौर होना बताया गया।आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक पल्सर मोटर सायकल क्रमांक MP 46 ZA 1645 जब्त की।
आरोपी विनय तिवारी से बारीकी से पूछताछ पर उसने विभिन्न थाना क्षेत्रों से चुराई तीन बाइक बरामद करवाई।
आरोपी विनय तिवारी ने बी.टेक किया है।महंगे नशे के शौक के लिए वह वाहन चोरी की वारदातें करता था।आरोपी ने सिल्वर मॉल की बेसमेन्ट पार्किंग से एक सीडी डिलक्स मोटर सायकल चुरा कर यशवंत प्लाजा की बेसमेन्ट पार्किंग में रख दी और यशवंत प्लाजा से पल्सर मोटर सायकल चुरा कर बेचने के लिए घूम रहा था। आरोपी विनय तिवारी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया,जहां से आरोपी का पुलिस रिमाण्ड लेकर आरोपी से शहर के विभिन्न स्थानो से चोरी हुए वाहनो के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
June 20, 2021 महोत्सव के रूप में मनेगा टीकाकरण अभियान, 2 से 3 लाख लोगों के टीकाकरण का है लक्ष्य- कलेक्टर
इंदौर : जिले में टीकाकरण महाअभियान को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा कलेक्टर मनीष सिंह ने […]
April 8, 2020 कोरोना से मौत का आंकड़ा पहुंचा 16 तक, 22 नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि इंदौर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज की ओर से जारी किए गए मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक इंदौर में 22 […]
March 4, 2023 सेक्सटोर्शन के जरिए साइबर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार।
करीब डेढ़ करोड़ की ठगी हुई उजागर।
मंदसौर : सेक्सटोर्शन के माध्यम से साइबर ठगी करने […]
March 23, 2022 सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषित हो गया है भूजल, बोरिग उगल रहे बदबूदार पानी
इंदौर : देश के सबसे स्वच्छ शहर का पांच बार लगातार खिताब हांसिल होने के बावजूद इंदौर के […]
June 1, 2024 देवी अहिल्याबाई के जीवन प्रसंगों पर पेश की गई गीत, संगीत व नृत्य की मनोहारी बानगी
इंदौर : देवी अहिल्या बाई होलकर की त्रि शताब्दी जयंती की पूर्व संध्या पर सैकड़ों […]
May 24, 2022 लता दीदी और बप्पी दा को गीतों भरी श्रद्धांजलि देंगे चिंतन बाकीवाला
इंदौर : 26 मई को इंदौर की बेटी भारत रत्न स्वर्गीय लता दीदी और स्व. बप्पी दा को गीतों के […]
June 29, 2023 यूएई के आबूधाबी में किया जा रहा भव्य मंदिर व गुरुद्वारा का निर्माण
दुबई में कारोबार के लिए स्थानीय भागीदारी अब अनिवार्य नहीं : डॉ. मतलानी
इंदौर : बीते […]