नई दिल्ली : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। गुरुवार सुबह मथुरा में अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल लाया गया। नृत्य गोपाल दास को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इसके बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया। महंत नृत्य गोपाल दास 5 अगस्त को राम मंदिर भूमि पूजन में शामिल हुए थे, जिसमें पीएम मोदी, सीएम योगी समेत कई बड़ी हस्तियां मौजूद थीं।
मेदांता में किया गया शिफ्ट..
इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंत नृत्य गोपाल दास, उनके समर्थकों और मथुरा के जिलाधिकारी से बात की। इसके साथ ही सीएम योगी ने मेदांता हॉस्पिटल के डॉक्टर नरेश त्रेहान से बात की और महंत नृत्य गोपाल दास को गुरुग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल में शिफ्ट करने के निर्देश दिए।
गौरतलब है कि पिछले दिनों ही अयोध्या में रामलला के दो पुजारी कोरोना संक्रमित मिले थे। इसके अलावा कई पुलिसकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। कोरोना संकट को देखते हुए राम जन्मभूमि मंदिर के भूमिपूजन के कार्यक्रम में खास इंतजाम किए गए थे। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती के साथ पालन किया गया था।
Related Posts
October 9, 2024 नाबालिग बच्चों के खिलाफ अपराधों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने शुरू किया ‘मैं हूं अभिमन्यु’ अभियान
इंदौर : महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर नज़र रखने के उद्देश्य से पुलिस […]
June 2, 2021 सब्जी बेचनेवालों पर कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस हुई मुखर, पीड़ित परिवारों से मिलेंगे कांग्रेसी नेता
इंदौर : गरीब परिवारों के लिए 2 जून की रोटी के लिए किया गया संघर्ष भारी पड़ने लगा है । […]
July 20, 2025 पुणे जा रही बस में कंटेनर की टक्कर से लगी आग, कोई हताहत नहीं
सभी यात्री सुरक्षित उतारे गए, बस जलकर हुई खाक।
महू बायपास के आगे घटना होना बताई […]
November 24, 2023 नगर कीर्तन को देखते हुए बनाया ट्रैफिक डायवर्शन प्लान
इंदौर : रविवार, 25 नवम्बर 2023 को गुरुनानक देवजी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सिख […]
October 30, 2023 राजनीति के हार्दिक पांड्या हैं कैलाश विजयवर्गीय
विजयवर्गीय के मुख्य चुनाव कार्यालय के उद्घाटन समारोह में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ […]
August 16, 2023 प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट में उत्साह के साथ मनाई गई आजादी की 77 वी वर्षगांठ
इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के यू.जी. परिसर में स्वतंत्रता […]
August 15, 2022 स्वतंत्रता दिवस पर योग साधकों ने निकाली तिरंगा यात्रा, किया ध्वजारोहण
इंदौर : स्वतंत्रता दिवस की 76 वी वर्षगांठ पर शहरभर में झंडावंदन के कार्यक्रम आयोजित किए […]