प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किया जा रहा आवासीय इकाइयों का निर्माण।
निर्माण कार्य को आगामी 6 माह में पूर्ण करने के दिए निर्देश।
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रंगवासा स्थित ताप्ती परिसर में निर्माणाधीन इकाइयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा, कंसलटेंट, निर्माणकर्ता एजेंसी के प्रतिनिधि व अन्य उपस्थित थे।
अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ताप्ती परिसर में निर्माणाधीन इकाई की विस्तार से जानकारी देते हुए, बताया कि यहां 4 हजार से अधिक 1 व 2 बीएचके के फ्लेट का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें लिफ्ट का भी प्रावधान किया गया है। फायर सेफ्टी के नियमो का भी इसमें पालन किया गया है। कार्य वर्तमान में प्रगति पर है।
महापौर भार्गव ने निर्माण कार्य का जायजा लेने के साथ कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित की जा रही आवासीय इकाइयों का शेष कार्य, जिसमें पानी की लाइन, सीवरेज की लाइन, बिजली कनेक्शन, एसटीपी प्लांट का निर्माण सहित अन्य छोटे-बडे कार्य जल्द पूरे किए जाएं।महापौर ने इसके लिए 6 माह की समय सीमा निर्धारित की। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को विस्थापित करने के भी अधिकारियो को निर्देश दिए।
Related Posts
June 29, 2022 कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी ने पार्षद और विधायक के रूप में कोई उल्लेखनीय काम नहीं किया – उमा शशि शर्मा
इंदौर : पूर्व महापौर डॉ. उमा शशि शर्मा ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के […]
January 10, 2024 भारतीय शास्त्रीय संगीत का एक किला ध्वस्त हो गया
🔹गौतम काले 🔹
उस्ताद राशिद ख़ान के जाने से भारतीय शास्त्रीय संगीत का एक क़िला ध्वस्त […]
January 12, 2021 बादल छंटते ही मौसम में घुली ठंडक, कड़ाके की सर्दी से लोग ठिठुरने पर हुए मजबूर
नई दिल्ली : उत्तर-भारत में बादल छंटने और बर्फीली हवा चलने से मौसम में ठंडक घुल गई है। […]
July 19, 2024 बैकलॉग पदों की पूर्ति के लिए विशेष भर्ती अभियान में एक वर्ष की वृद्धि
"मध्यप्रदेश क्लाउड पॉलिसी 2024" का अनुमोदन।
स्मार्ट-पीडीएस के क्रियान्वयन की […]
May 10, 2025 लालबाग परिसर में मालवा उत्सव बना स्वाद, संस्कृति और लोक कला का संगम
मालवी शिल्प, लोक कला और व्यंजन कर रहे लोगों को आकर्षित।
इंदौर : मालवा उत्सव इंदौर की […]
August 8, 2024 सरवटे बस स्टैंड पर निर्मित सार्वजनिक प्याऊ का लोकार्पण
श्रीमती कमला देवी हजारीलाल तायल पारमार्थिक ट्रस्ट सेंधवा द्वारा करवाया गया निःशुल्क […]
February 5, 2023 यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने प्रेस्टीज स्कूल के छात्रों ने पेश किया नुक्कड़ नाटक
इंदौर को यातायात में भी नंबर वन शहर बनाने का लिया गया संकल्प।
इंदौर : प्रेस्टीज […]