इंदौर : राष्ट्रपति के रुप में द्रौपदी मुर्मू के निर्वाचित होने पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आदिवासी समुदाय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी और मंत्री तुलसी सिलावट ने भी शिरकत की। इस मौके पर द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने की खुशी मनाई गई ।
सांसद शंकर लालवानी ने इस अवसर पर कहा कि मैं अपने को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की राष्ट्रपति के रुप में यात्रा का साक्षी बनने का मौका मिलेगा। ये पहली बार है कि जनजातीय समूह का कोई व्यक्ति भारत के शीर्ष पद तक पहुंचा है इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं।
सांसद ने कहा कि मुझे राष्ट्रपति चुनाव में श्रीमती मुर्मू का प्रस्तावक बनने का भी मौका मिला। उनकी जीवन यात्रा बेहद प्रेरणादायी है। शून्य से शुरू कर शिखर तक पहुंचने की उनकी यह यात्रा पूरे विश्व को प्रेरणा देगी।
इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश सोनकर, विभिन्न वरिष्ठजन और बड़ी संख्या में आदिवासी भाई – बहन उपस्थित थे।
Related Posts
October 27, 2021 कांग्रेस विधायक के दुष्कर्म के आरोपी पुत्र को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भिजवाया जेल
इंदौर : बड़नगर के कांग्रेसी विधायक मुरली मोरवाल का बेटा एवं बलात्कार मामले के आरोपी करण […]
January 24, 2025 संविधान को जेब में रखकर घूमने वाले कांग्रेस नेता नौटंकी करना बंद करें : मंत्री विजयवर्गीय
इंदौर : मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास और संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने […]
November 29, 2019 लगातार बढ़ रहे अपराधों के विरोध में बीजेपी सौपेगी ज्ञापन इंदौर : शहर में लगातार बढ़ रहे अपराधों और बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था के विरोध में भारतीय […]
August 30, 2023 कलेक्टर इलैया राजा टी ने निराश्रित बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन का पर्व
इंदौर : अहिल्या सेना, इंदौर के बैनर तले भाई - बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व […]
April 7, 2020 कंटेन्मेंट क्षेत्रों में नगर निगम ने शुरू की राशन की बुकिंग इंदौर : नगर निगम ने शहर के अन्य क्षेत्रों के साथ ही टाटपट्टी बाखल, खजराना,दौलत […]
September 23, 2020 अत्याधुनिक संसाधनों से लैस नए पुलिस कंट्रोल रूम का गृहमंत्री ने किया लोकार्पण इंदौर : प्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को इंदौर में 7.98 करोड़ […]
March 1, 2021 बीजेपी के इंदौर नगर निगम के चुनाव प्रभारी बनाए गए सांसद लालवानी
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी पर बीजेपी प्रदेश नेतृत्व का भरोसा बरकरार है। यही कारण है कि […]