इंदौर : खजराना गणेश मंदिर पर महाशिवरात्रि के महापर्व पर मंदिर परिसर स्थित महाकालेश्वर मंदिर पर कलेक्टर एवं मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष इलैया राजा टी. ने पुजारी पं. मोहन भट्ट एवं पं. अशोक भट्ट के सान्निध्य में अभिषेक,पूजा,आराधना के बाद भक्त मंडल की ओर से 51 क्विंटल फलाहारी खिचड़ी एवं 51 लीटर दूध की खीर का भोग लगाकर प्रसाद वितरण का शुभारंभ किया।भक्त मंडल के अरविंद बागड़ी, कैलाश पंच एवं पार्षद पुष्पेन्द्र पाटीदार ने भक्तों के बीच प्रसाद वितरण की व्यवस्थाएं संभाली। मंदिर पर सुबह से ही भक्तों का कतारें लगना शुरू हो गई थी। पूरे दिन भक्तों में प्रसाद वितरण के लिए 50 हजार दोने, प्लेट एवं लकड़ी की चम्मच की व्यवस्था की गई। जूठे पत्तल-दोने रखने के लिए जगह-जगह डस्टबीन की व्यवस्था भी की गई थी। भक्तों में प्रसाद वितरण का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा, लेकिन दर्शन का क्रम पूरे समय चला। अनुमान है कि शनिवार को एक लाख भक्तों ने खजराना मंदिर पहुंचकर पुण्य लाभ उठाया।
Related Posts
- August 31, 2023 मेट्रो का सपना साकार होने की दिशा में बढ़ा एक और कदम
गांधीनगर डिपो में विधिवत पूजा - अर्चना के बाद पटरी पर उतारे गए मेट्रो कोच।
14 सितंबर […]
- June 5, 2021 दोहरे हत्याकांड के दो महिलाओं सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच अभी भी हैं फरार
इंदौर : चंदन नगर थाना क्षेत्र में हुए डबल मर्डर हत्याकांड में चंदननगर पुलिस ने तीन […]
- April 10, 2022 पत्रकार बिरादरी का तीर्थ है इंदौर प्रेस क्लब
अन्ना दुराई
अनेकानेक छोटे बड़े पत्रकारों की गोद में पली बढ़ी हमारी संस्था आज स्वयं […]
- July 21, 2022 महालक्ष्मी नगर में अवैध निर्माण पर की गई कार्रवाई
इंदौर : नगर निगम ने जोन 8 के वार्ड 37 में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया। निगमायुक्त के […]
- September 8, 2019 धरोहरों की ब्रांडिंग से बढ़ेगा पर्यटन- संभागायुक्त इंदौर: हमारे आसपास पुरातात्विक वैभव की विरासत बिखरी पड़ी है पर लोगों को उसके बारे में […]
- May 19, 2020 नगर निगम द्वारा सप्लाय की जा रही फल व सब्जियों की गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल, ऑर्डर में आई कमीं..? इंदौर : नगर निगम द्वारा प्रारंभ की गई सब्जी और फ्रूट बास्केट योजना धराशायी होती जा रही […]
- March 10, 2021 इंदौर में गरजे शिवराज, भूमाफियाओं को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। प्लॉट मिलने पर लोगों ने किया सीएम का अभिनंदन
भूमाफियाओं से पीड़ित प्लाट धारकों ने न्याय और हक मिलने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान […]