नर्मदा बचाओ आंदोलन की मेघा पाटकर और ग्रामीणों के साथ की मैराथन बैठक।
इंदौर : संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने सोमवार को नर्मदा भवन में दोपहर 12 बजे से लगातार सात बजे तक बैठकर विस्थापितों की समस्याएं सुनी। बैठक में नर्मदा बचाओ आंदोलन की मेघा पाटकर और संबंधित ज़िलों के डूब प्रभावित ग्रामीणजनों सहित एनवीडीए की सपना जैन, रचना बोचरे और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में बड़वानी जिले की पिछोड़ी बसाहट, छोटा बड़दा और धार ज़िले के डूब प्रभावितों के संबंध में शासन को प्रस्ताव प्रेषित करने के निर्देश संभागायुक्त द्वारा दिए गए। डूब प्रभावित क्षेत्रों में नदी में नए घाट बनाने के प्रस्ताव भी शासन को प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया। बैठक में आए विभिन्न पुनर्वास स्थलों के ग्रामीणों द्वारा अपनी समस्याओं संबंधी माँग पत्र भी सौंपे गए।
Related Posts
July 4, 2021 ताई से मिलने उनके घर पहुंचे सीएम शिवराज, अहिल्या स्मारक की घोषणा के लिए ताई ने दिया धन्यवाद
इंदौर : शनिवार को इंदौर आए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में […]
October 25, 2023 विजयादशमी पर तीन सौ से अधिक स्थानों से निकले पथ संचलन
इन्दौर : विजयादशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने अपने शाखा […]
October 6, 2020 शारजाह में हो रही छक्कों की बरसात..!
♦️ नरेंद्र भाले ♦️
अधिकांश अवसरों पर विकेट के मिजाज में परिवर्तन नहीं आता। मिजाज ने […]
May 12, 2025 200 बेड का अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस होगा चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय
कॉरपोरेट सीएसआर फंड से किया जा रहा अस्पताल का जीर्णोद्धार।
इंदौर : महात्मा गांधी […]
February 13, 2022 महाशिवरात्रि पर लाखों दीयों से जगमगाएगा उज्जैन, मंत्री यादव ने की तैयारियों की समीक्षा
उज्जैन : प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने बृहस्पति भवन में आगामी […]
September 18, 2022 2 अक्टूबर तक इंदौर शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त करेंगे – महापौर
स्वच्छ अमृत महोत्सव में निकाली गई स्वच्छता की बाइक रैली।
शहर के 49 पर्यटन, ऐतिहासिक […]
November 5, 2022 स्कूल बस – कार में हुई भिडंत, बस में सवार दो बच्चों को आई मामूली चोटें
इंदौर: एमआयसी सदस्य अश्विनी शुक्ला की कार और स्कूल बस में शनिवार सुबह भिडंत हो गई। […]