खातेगाँव : होशंगाबाद जिले में सोहागपुर के पास ग्राम बोदी में हास्य धारावाहिक “सब झोलझाल है” की शूटिंग चल रही है | क्षेत्र के युवा कलाकार ईश्वर विश्नोई भी इसमें अहम भूमिका में नजर आएंगे | ईश्वर विश्नोई क्षेत्र में होने वाली सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं।
इस सीरियल की कथा, पटकथा, संवाद डॉ. गोपाल नारायण आवटे ने लिखे हैं। धारावाहिक के निर्देशक परेश मसीह हैं | मुख्य कलाकार की भूमिका में आरिफ शहडोली, आरती शर्मा, शरद सिंह, बाल कलाकार रीत भावसार हैं। 52 एपिसोड के इस धारावाहिक के प्रारंभिक एपिसोड की शूटिंग चल रही है | शेष एपिसोड अगले माह में शूट किए जाएंगे | इनमें हास्य व्यंग्य के साथ साथ समाज के लिए शिक्षा संदेश भी है। सीरियल में मुंबई, इन्दौर, भोपाल, होशंगाबाद व अन्य जगह के 15 से ज्यादा कलाकार काम कर रहे हैं। ईश्वर विश्नोई भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं |
Related Posts
June 18, 2021 महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
इंदौर : झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का नाम इतिहास में इसलिए भी स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है […]
March 11, 2021 23 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पकड़ा गया तेंदुआ, 4 लोगों पर हमला कर किया घायल
इंदौर : करीब 23- 24 घंटे की मशक्कत के बाद खंडवा रोड पर रहवासी क्षेत्र में घुसे तेंदुए […]
November 7, 2024 गुरूसिंघ सभा, इंदौर के चुनाव में 65 फीसदी मतदान
अध्यक्ष, महासचिव और 17 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए डाले गए वोट।
दो पैनलों के बीच था […]
February 5, 2023 विहिप ने जिला व प्रखंड स्तर पर मनाई संत रविदास की जयंती
इंदौर : संत रविदास की जयंती पर विश्व हिंदू परिषद ने कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित […]
March 13, 2020 राज्यसभा के लिए सिंधिया ने दाखिल किया नामांकन, 26 मार्च को होगा चुनाव भोपाल. राज्यसभा के लिए बीजेपी प्रत्याशी बनाए गए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को […]
January 25, 2024 राम लला के दर्शनों के लिए देशभर से श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने का सिलसिला जारी
बेहतर प्रबंधन के चलते कतारबद्ध होकर बिना परेशानी के श्रद्धालु कर रहे दर्शन।
अयोध्या […]
January 26, 2023 इंदौर प्रेस क्लब में गणतंत्र दिवस पर वरिष्ठ पत्रकारों ने किया ध्वजारोहण
वसंत पंचमी पर सरस्वती पूजन, हवन और महाआरती के भी हुए आयोजन।
इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब […]