उज्जैन : जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार सुबह हरी फाटक ब्रिज के समीप अतिक्रमण कर शासकीय भूमि पर कब्जा जमाए बैठे कब्जा धारियों से शासकीय भूमि को मुक्त कराया गया। यहां से करीब 150 अतिक्रमण हटाए गए। यहां अवैध कब्जा कर लोहे की अलमारियां व जाली- फाटक बनाने के कारखानों के साथ गैरेज और ट्रेवल्स के दफ्तर संचालित कर रहे थे। कब्जे हटाए जाने के दौरान दौरान नगर निगम की रिमूवल गैंग के साथ प्रशासन की ओर से एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी,एएसपी अमरेन्द्र सिंह और नगर निगम के अधिकारियों ने कमान संभाल रखी थी। कुछ ही घंटों में यह बेशकीमती जमीन मुक्त करा ली गई। अतिक्रमण से मुक्त जमीन की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि मुक्त कराई गई इस जमीन पर स्मार्ट सिटी कम्पनी सौंदर्यीकरण और निर्माण करेगी।
Related Posts
March 11, 2025 चारधाम यात्रा के लिए फिलहाल पंजीयन नहीं
11 मार्च से प्रारंभ होना थे पंजीयन।
नई दिल्ली: पहली चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन […]
December 13, 2021 पंढरीनाथ पुलिस ने अंधे कत्ल का किया पर्दाफाश, अकोला से पकड़कर लाई आरोपी को
इंदौर : पंढरीनाथ पुलिस ने 36 घंटे में अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार कर […]
April 5, 2021 गांजे की तस्करी में लिप्त महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख रुपए से अधिक मूल्य का गांजा किया गया जब्त
इंदौर : अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध इंदौर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'प्रहार अभियान' के […]
July 10, 2021 जल सप्लाई को ठेके पर दिए जाने का शहर कांग्रेस ने किया विरोध, निगमायुक्त को सौंपा ज्ञापन
इंदौर : शहर कांग्रेस ने निगमायुक्त प्रतिभा पाल को पानी की टंकियों के मेंटेनेंस का […]
March 1, 2023 एमआईसी की बैठक में दो सौ करोड़ रुपए के विकास कार्यों को दी गई स्वीकृति
शहर के प्रवेश स्थलों पर बनेंगे प्रवेश द्वार, प्रथम चरण में उज्जैन रोड व धार रोड पर […]
November 12, 2022 प्रेस्टीज स्पोर्ट्स क्लब का मीर रंजन नेगी ने किया शुभारंभ
इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के यूजी कैंपस में प्रेस्टीज […]
November 14, 2022 बाल दिवस पर सांवेर को मिली खूबसूरत उपवन की सौगात
मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी और आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने किया […]