आरोपियों से लूटी गई सोने की चेन एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद।
सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए आरोपी।
इंदौर : तुकोगंज पुलिस ने महिला की सोने की चेन छीनकर भागे दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई चेन व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।
यह था पूरा घटनाक्रम।
तुकोगंज पुलिस थाने पर दिनांक 02.11.2022 को फरियादिया तृप्ति महाजन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि थाना क्षेत्र स्थित मोरनी साडी शोरूम के सामने कंचनबाग मेन रोड इन्दौर पर रात आठ बजे के आसपास अज्ञात मोटर सायकल सवार दो बदमाश उसके गले में पहनी सोने की चेन झपटकर भाग गए हैं। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना तुकोगंज मे अपराध धारा 392 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
खंगाले गए सीसीटीवी फुटेज।
पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपियों की तलाश हेतु घटना स्थल के आसपास, रीगल चौराहा, थाना तुकोगंज क्षेत्र, थाना सराफा और थाना एमआईजी क्षेत्र के करीब 75-80 सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। इसी दौरान दिनांक 04.11.22 मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध नाबालिगों को पकडा गया। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों बालअपचारियों ने चेन लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। दोनों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गयी सोने की चेन और लूट में प्रयुक्त मोटर सायकल MP09-XL-4780 जब्त की गई। प्रकरण में पूछताछ एवं विवेचना जारी है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
September 18, 2021 डेढ़ सौ रुपए में फर्जी आयुष्यमान व आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज बनाकर देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : फर्जी दस्तावेज बनाकर, लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते […]
June 30, 2019 दो सौ पौधे रोपने के साथ हरियाली महोत्सव का आगाज इंदौर: रविवार को बिचौली क्षेत्र स्थित सिटी फारेस्ट पहाड़ी पर दो सौ पौधे रोपे जाने के साथ […]
January 16, 2022 शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि के साथ शुरू हुआ ‘झंडा ऊंचा रहे हमारा अभियान’, छोड़े गए शांति के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे
इंदौर : संस्था सेवा सुरभि, जिला प्रशासन, इंदौर पुलिस एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान […]
September 26, 2021 आईपीएल के मैच पर चलाया जा रहा ऑनलाइन सट्टा पकड़ाया, नकदी व उपकरण सहित करोड़ों का हिसाब- किताब जब्त
इंदौर : आनलाइन क्रिकेट का सट्टा चलाने वाले आरोपियों को क्राइम ब्राँच इंदौर व थाना तिलक […]
April 30, 2023 महापौर ने निगम बजट में 531 कॉलोनियों के संपत्ति कर की दरों में गुपचुप किया बदलाव
किसी भी कर की दर में वृद्धि नहीं करने की महापौर की घोषणा झूठी - शुक्ला।
इंदौर : […]
May 16, 2022 दिगंबर जैन समाज के स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों का किया गया उपचार
जैन युवा प्रकोष्ठ के आयोजन में सामाजिक संसद के पदाधिकारी भी पहुँचे।
इंदौर : सकल […]
May 31, 2017 अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम को सजा का फैसला 16 जून को! भोपाल। मुंबई बम ब्लास्ट केस में स्पेशल टाडा कोर्ट सोमवार को अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम समेत […]