इंदौर : राह चलती महिला के साथ चेन लूट की वारदात करने वाले दो बदमाश पुलिस थाना लसुड़िया की गिरफ्त में आए हैं।
आरोपियों से अपराध में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी व लूटा गया मंगलसूत्र बरामद किया गया है।
थाना लसुडिया पुलिस के मुताबिक बीती 09.06.2025 को फरियादी प्रभा सोनी नि. स्कीम 114 पार्ट 1 मंदिर दर्शन करने के लिये गई थी। वापस आते समय पानी की टंकी के पास स्कूटी सवार दो बदमाशों ने उनके गले से मंगलसूत्र झपट लिया था। फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध थाना लसुडिया पर अपराध क्रमांक 675/2025 धारा 304 बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 309(4) बी.एन.एस. का इजाफा किया गया।
पुलिस ने घटना स्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। प्राप्त फुटेज, तकनीकि साक्ष्य तथा मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपीगण 1. चेतन लोवंशी उम्र 21 साल निवासी नंदानगर परदेशीपुरा इन्दौर व 2. आशीष उर्फ अंकित बचले नि. रघुनंदन बाम कबीटखेड़ी थाना हीरानगर इन्दौर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी आशीष से अपराध में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी व आरोपी चेतन लोवंशी से फरियादी का लूटा गया सोने का मंगलसूत्र वजन करीब 11 ग्राम जब्त किया गया। पुलिस से बचने के लिये भागते समय आरोपीगण को हाथ व पैरों में चोट आई। आरोपीगण से अन्य अपराधों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।









