प्रवासी भारतीय सम्मेलन और इन्वेस्टर्स समिट के मद्देनजर आईडीए कर रहा कई विकास कार्य।
इंदौर : प्रवासी अतिथियों के स्वागत की तैयारियों को लेकर इंदौर विकास प्राधिकरण ने भी अपने प्रयास तेज कर दिए हैं।
मंगलवार को प्राधिकरण अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने MR10 और सुपर कॉरिडोर में चल रहे सौन्दर्यकरण व साज सज्जा के कार्यों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर प्राधिकरण सीईओ आरपी अहिरवार एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने कॉरिडोर पर चल रहे कार्यो को तीव्र गति से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यो से शहर की प्रतिष्ठा जुड़ी हुई है। चावड़ा ने ida द्वारा MR10 टोल नाके से लवकुश चौराहे तक बिजली पोल सौंदर्यीकरण, सड़क के दोनों ओर विशेष तरह के वृक्षारोपण, सुपर कॉरिडोर के सभी चौराहों पर प्राधिकरण के सभी गार्डनों की साज सज्जा, रोड के दोनों ओर बने साइकिल ट्रैक का सिविल कार्य, रंग रोगन् एवं सुरक्षा की दृष्टि से किए जा रहे चलित कार्यो के सम्बन्ध में भी आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
प्राधिकरण द्वारा सुपर कॉरिडोर स्थित ब्रिज पर डामरीकरण का कार्य भी किया जा रहा है। जिससे आने वाले प्रवासियों के साथ शहर की आम जनता को भी लाभ मिल सकेगा।
बता दें कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन एवं इन्वेस्टर समिट इंदौर में 8 से 12 जनवरी तक आयोजित होंगे। इन आयोजनों में देश विदेश से हजारों मेहमान इंदौर आएंगे।
Related Posts
November 22, 2022 धर्म के नाम पर बढ़ रहीं भ्रांतियां,पाखंड का हो रहा बोलबाला
दिव्य शक्ति पीठ पर वाशिंगटन से आए भारतीय मूल के संत नलिनानंद गिरी सुना रहे खरी-खरी […]
May 27, 2022 सहमति से वैश्यावृत्ति करने वालों पर आपराधिक कार्रवाई न करें पुलिस – सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि वेश्यावृत्ति भी एक प्रोफेशन है। कोर्ट ने […]
September 15, 2023 एमवायएच की कैंटीन से मोबाइल चुराने वाला आरोपी पकड़ा गया
इंदौर : थाना संयोगितागंज क्षेत्र में एमवायएच अस्पताल केंटिन से मोबाइल चोरी करने वाले 01 […]
August 5, 2023 सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में की गई बढ़ोतरी
मंहगाई भत्ते की दर बढ़कर 221 प्रतिशत।
उपक्रमों, निगमों, मंडलों, अनुदान प्राप्त […]
November 17, 2023 मतदान के दिन श्रमिकों को अवकाश नहीं देने वाली तीन औद्योगिक इकाइयों को कराया बंद
इंदौर : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैया राजा टी के निर्देश के बावजूद मतदान […]
November 18, 2020 18 नवम्बर को निरस्त रहेगी कटरा जाने वाली स्पेशल ट्रेन
इंदौर : कोरोना संक्रमण के चलते महीनों तक ट्रेनों का परिचालन बन्द रहा। अब स्पेशल और […]
November 25, 2020 चार दिन में 22 सौ से ज्यादा बढ़े कोरोना के मरीज, ग्रोथ रेट भी 11 फीसदी के ऊपर पहुंचा…!
इंदौर : कोरोना संक्रमण केप्रकोप में सतत तेजी आ रही है।मंगलवार 24 नवम्बर को भी संक्रमित […]