बड़ी संख्या में मोबाइल, लैपटॉप,टैबलेट व 90 हजार रुपए नकदी सहित अन्य सामग्री की गई जब्त ।
इंदौर : हाईवोल्टेज IPL क्रिकेट मैच का सट्टा संचालित करने वाले आरोपियों को क्राइम ब्राँच इंदौर एवं थाना बाणगंगा की संयुक्त कार्रवाई में धर – दबोचा गया।
सट्टा संचालित करने वाले 08 आरोपी मौके से गिरफतार किए गए।
आरोपियों के कब्जे से 34 मोबाइल, 03 लैपटॉप, 01 एएलईडी टीवी, 01 टैबलेट,01 कैलकुलेटर 90 हजार नगदी, सट्टा पर्चियां एवं सट्टे का हिसाब किताब जब्त किया गया।आरोपियों द्वारा बाणगंगा क्षेत्र की प्रीमियम पैरेडाइज कॉलोनी में लैपटॉप एवं मोबाइल के माध्यम से क्रिकेट का सट्टा संचालित किया जा रहा था।
पकड़े गए आरोपियों के नाम (1).रितेश निवासी इंदौर, (2).धीरज निवासी इंदौर, (3). परवेज निवासी जिला बड़वानी ,(4). मनीष मेहता निवासी जिला बड़वानी,(5).पंकज निवासी इंदौर,(6). उदयचंद्र निवासी बिहार,(7).पवन निवासी जिला बड़वानी,(8). मनीष मेहता निवासी जिला बड़वानी होना बताए गए। आरोपियों ने पूछताछ में उक्त स्थान से आईपीएल क्रिकेट मैच का सट्टा, लैपटॉप एवं मोबाइल के माध्यम से खिलवाना स्वीकार किया।
आरोपियों के विरुद्ध गैंबलिंग एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर थाना बाणगंगा में विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
August 15, 2024 ‘मध्य प्रदेश के चेंज मेकर्स’ पुरस्कार से सम्मानित किए गए डॉ. डेविश जैन
इंदौर : भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर, प्रख्यात शिक्षाविद् और […]
June 30, 2022 वार्ड 66 में बीजेपी प्रत्याशी कंचन गिदवानी का प्रभावी जनसंपर्क
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 वार्ड क्रमांक 66 में भाजपा की प्रत्याशी कंचन गिदवानी […]
October 3, 2022 शेयर मार्केट में अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगी करनेवाले आरोपी धराए
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर ने इंटरनेशनल शेयर बाजार "फॉरेक्स फैक्ट्री" के नाम से […]
August 23, 2020 नालंदा परिसर में अवैध निर्माणाधीन मकान किया गया ध्वस्त इंदौर : हाउसिंग बोर्ड द्वारा विकसित की गई नालंदा परिसर कॉलोनी में नाले किनारे स्थित […]
February 10, 2024 गूगल क्लाउड, क्लाउड कम्प्यूटिंग में दक्षता प्राप्त करने वाले छात्रों का सम्मान
प्रेस्टीज इंजीनियरिंग संस्थान ने किया सम्मानित।
इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ़ […]
January 11, 2023 आई टी का अगला डेस्टिनेशन इंदौर होगा – मुख्यमंत्री चौहान
स्वच्छता और कार्य के बेहतर वातावरण को हमने ब्रांड के रूप में स्थापित […]
January 9, 2022 संसद भवन के 4 सौ कर्मचारी पाए गए संक्रमित, सुप्रीम कोर्ट के 4 जज भी निकले पॉजिटिव
नई दिल्ली : देशभर में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन ने कोहराम मचाना शुरू कर दिया है। […]