हिंसा की घटना में शामिल 13 लोगों पर एफआईआर।
सुरक्षा के किए गए हैं माकूल इंतजाम।
इंदौर : डॉ. अम्बेडकर नगर महू में 09 मार्च की रात को हुई हिंसा की घटना के बाद स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है। एहतियात बतौर सुरक्षा के माकूल इंतजाम किये गए है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि घटना की विस्तृत जांच कराई जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभी तक 13 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। कुछ आरोपियों के विरूद्ध रासुका के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं दें। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों और शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई होगी। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी आशीष सिंह और एसपी ग्रामीण श्रीमती हितिका वासल सहित जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी महू पहुँचे और देर रात तक मौजूद रहकर हालात पर काबू पाया। बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की खिताबी जीत के बाद महू में तिरंगा लेकर जुलूस निकाल रहे लोगों पर वर्ग विशेष के लोगों ने पथराव कर दिया था। इस दौरान कुछ गाड़ियों में आग भी लगा दी गई थी। पथराव में जुलूस में शामिल कुछ लोग घायल भी हुए थे।
Related Posts
February 22, 2022 आईआरसीटीसी विशेष पर्यटक ट्रेन के जरिए करवाएगा मल्लिकार्जुन दक्षिण दर्शन और 9 ज्योतिर्लिंग 2 धाम यात्रा
इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों में कमीं को देखते हुए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म […]
March 8, 2021 अमितेश नगर में साफ सुथरी नदी में परिवर्तित हुआ गन्दा नाला
फाउंटेन एवं पौधारोपण कर बढ़ाया सौंदर्यीकरण।
इंदौर : शहर को सीवेज मुक्त बनाने के […]
May 31, 2017 बाबरी विध्वंस: आडवाणी-जोशी-उमा समेत 6 आरोपियों के खिलाफ चलेगा आपराधिक साजिश का केस लखनऊ। बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती समेत 6 […]
March 9, 2024 कभी गूगल में काम करना चाहती थी, आज चार कॉलेजों के संचालन में निभा रहीं अहम भूमिका
🔹अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष🔹
सफल उद्यमी और अकादमिक क्षेत्र की जानी - मानी […]
January 17, 2019 कशिश के गायन और फ्लूट सिस्टर्स के बासुरी वादन ने खूब जमाया रंग इंदौर- उस्ताद अमीर खां की याद में आयोजित 'राग अमीर' के दूसरे दिन रवींद्र नाट्य गृह में […]
January 26, 2022 कनाड़िया पुलिस ने इनामी बदमाश को पकड़ा, कई मामलों में था फरार
इंदौर : 5000 हजार रुपये का ईनामी बदमाश अवैध हथियार सहित, पुलिस थाना कनाडिया की गिरफ्त […]
June 20, 2023 मयूर महल के स्वरूप में निर्मित पुष्प बंगले से प्रभु वेंकटेश ने दिए दर्शन
मनोहारी पुष्प बंगले की छटा निहारने के लिए लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें।
यमुना में […]