इंदौर : अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाला आरोपी, क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना परदेशीपुरा की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया। आरोपी से कब्जे से कुल 20 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 1 लाख रुपए बताई गई है।
क्राइम ब्राँच को मुखविर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति राजकुमार सब्जी मण्डी के पास अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी करने के लिये खडा है । सूचना पर क्राइम ब्राँच व थाना परदेशीपुरा की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को धर- दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रवीण पिता प्रताप महोनिया उम्र 23 साल नि. 247 भील कालौनी मूसाखेडी इंदौर का होना बताया। आरोपी के कब्जे से 20 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद करने के साथ उसके विरुद्ध थाना परदेशीपुरा में अपराध क्रमांक 405/21 स्वापक औषधि और मनप्रभाव पदार्थ की धारा 8/21 एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी से पूछताछ जारी है, जिससे ब्राउन शुगर के अन्य सौदागरो के संबध मे विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सके।
Related Posts
April 4, 2021 थम नहीं रहा कोरोना का कहर, फिर मिले सात सौ से अधिक संक्रमित, दो ने तोड़ा दम
इंदौर : जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद इंदौर में कोरोना […]
August 3, 2023 कार्यशाला में बताए गए आपदा से निपटने के तरीके
संस्कृत महाविद्यालय में आपदा प्रबंधन पर आयोजित की गई थी कार्यशाला।
इंदौर : शासकीय […]
July 16, 2022 भोपाल में बैठकर पूरे प्रदेश की मतगणना पर नजर रखेंगे कमलनाथ
लीगल टीम के साथ किसी भी शहर में पहुंचने के लिए तैयार रहेगा हेलीकॉप्टर।
भोपाल : मध्य […]
October 20, 2023 इंदौर क्षेत्र क्रमांक तीन के कांग्रेस प्रत्याशी पिंटू जोशी का जोशीला स्वागत
राजवाड़ा पर बड़ी तादाद में उमड़े कांग्रेस कार्यकर्ता।
पिंटू ने देवी अहिल्या की […]
December 15, 2020 कम हो रहा कोरोना का प्रकोप, 9 फीसदी के नीचे आया ग्रोथ रेट…!
इंदौर : कोरोना संक्रमण के आंकड़े अब 4 सौ से साढ़े 4 सौ के बीच सामने आ रहे हैं। सोमवार को […]
January 30, 2022 ट्रैफिक पुलिस ने नम्बर प्लेट पर अभद्र शब्द लिखी बुलेट की जब्त
इंदौर : यातायात प्रबंधन पुलिस, महानगर इंदौर द्वारा पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन महेश […]
March 8, 2024 डीएवीवी के परिसरों में 153 करोड़ की लागत से होंगे निर्माण और विकास कार्य
आईडीए संचालक मंडल की बैठक में दी गई प्रस्ताव को स्वीकृति।
इन्दौर : विकास प्राधिकरण […]