इंदौर : कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्त रवैया अख्तियार कर लिया है। कलेक्टर द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों का कड़ाई से पालन करवाया जा रहा है। मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है। दुकानों को सील भी किया जा रहा है।
मास्क पहनने का विरोध करने पर होगी जेल।
इस बीच कलेक्टर मनीष सिंह ने सख्त लहजे में कहा है कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। जो भी इसका विरोध करता पाया जाए, उसको धारा 151 के तहत जेल भेजने का आदेश दिया गया है। आम लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी।
लॉकडाउन की खबर पूरी तरह भ्रामक।
कलेक्टर मनीष सिंह ने कतिपय बड़े अखबारों में उनके हवाले से छपी शनिवार- रविवार को लॉकडाउन लगाने सम्बन्धी खबर का पुरजोर खंडन किया है। कलेक्टर का कहना है कि ये खबर पूरीतरह मनगढ़ंत और भ्रामक है। उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया। वीकेंड में लॉकडाउन का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। प्रदेश सरकार द्वारा अनुमोदित गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करवाने पर ही पूरा जोर दिया जा रहा है। उन्हें उम्मीद है कि शहर के नागरिक जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों का पूरीतरह पालन करेंगे।
Related Posts
April 12, 2021 दाऊदी बोहरा समाज का पवित्र रमजान माह शुरू, कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए घर पर ही की जा रही इबादत
पहला रोजा 13 घण्टे 52 मिनिट का।
इंदौर : बोहरा समाज के पवित्र रमज़ान सोमवार से शुरू हो […]
February 13, 2025 आचार्यश्री सत्येन्द्र कुमार दास का निधन आध्यात्मिक जगत के लिए अपूर्णीय क्षति
मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य श्री को अर्पित की […]
July 31, 2024 किसानों की जमीन के मुआवजे का मामला संसद में उठाएगी कांग्रेस
आउटर रिंग रोड व इंदौर - बुधनी रेल लाइन से प्रभावित किसानों को कांग्रेस नेता सत्यनारायण […]
January 11, 2021 वर्तमान में मित्रता को नए सिरे से परिभाषित करने की जरूरत है- स्वामी भास्करानंद
इंदौर : सच्चा मित्र निश्छल, निस्वार्थ और निष्कपट रिश्ते में बंधा होना चाहिए। अब मित्रता […]
June 30, 2020 कोरोना अपडेट : 45 नए मरीज मिले, 3 ने गंवाई जान इंदौर : कोरोना संक्रमण से लगभग रोज 4 मौतें होने की बात आधिकारिक रूप से जारी आंकड़ों से […]
June 19, 2023 मप्र में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़े तीर्थस्थान होंगे विकसित
यादव समाज का देश के विकास में बड़ा योगदान।
समाज मजबूत व संगठित होगा तो देश भी मजबूत […]
September 25, 2022 पंडित दीनदयाल की जयंती पर शासन की योजनाओं से हितग्राहियों को किया लाभान्वित
13 महिला हितग्राहियों को ई-रिक्शा प्रदान की गई।
ई रिक्शा के साथ ही ड्राइविंग एवं […]