विकास के नाम पर ठेकेदारों की कमाई और जनता का शोषण नहीं होने देंगे : पटेल
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल ने कहा है कि पूरे विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए मास्टर प्लान बनाया जाएगा। विकास के नाम पर निजी क्षेत्र को ठेका देकर जनता का आर्थिक शोषण नहीं करने दिया जाएगा ।
पटेल, जनसंपर्क के दौरान नागरिकों से चर्चा कर रहे थे । उन्होंने कहा कि इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा पिपलियाहाना फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे खेल गतिविधियों के लिए स्थान का विकास किया गया । यह एक अच्छा कदम है पर इन गतिविधियों के संचालन का कार्य निजी क्षेत्र के ठेकेदार को दे दिया गया, जो लोगों से खेलने के ऐवज में ₹100 प्रति घंटा का शुल्क ले रहे हैं । इस तरह से जनता के आर्थिक शोषण को स्वीकार नहीं किया जाएगा । हम विकास चाहते हैं लेकिन विकास के नाम पर लोगों का शोषण हमें मंजूर नहीं है । पूरे विधानसभा क्षेत्र के व्यवस्थित विकास के लिए मास्टर प्लान बनाया जाएगा । फिर उसी प्लान के हिसाब से विकास को अंजाम दिया जाएगा ।
पटेल जनसंपर्क के दौरान 56 दुकान के पास स्थित एक बस्ती में पहुंचे तो वहां के मतदाताओं ने उनका स्वागत किया और मांग रखी की उनकी बस्ती के प्रवेश मार्ग पर वाल्मीकि द्वार का निर्माण किया जाए। इस मांग को पटेल ने जीत के बाद पूरा करने का आश्वासन दिया।
Related Posts
August 5, 2020 कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा फिर सौ के पार, 2 मरीजों ने तोड़ा दम..! इंदौर : मंगलवार को कोरोना संक्रमण के मामलों में एक बार फिर उछाल आया।संक्रमितों का आंकड़ा […]
October 13, 2022 मासूम बच्ची के साथ हैवानियत,फरियादी का परिचित ही निकला आरोपी
होमगार्ड के जवानों ने बच्ची को झाड़ियों में रोते देख उठाया और पुलिस को दी […]
August 27, 2020 दो लाख से ज्यादा सैम्पल टेस्टिंग में लगभग 6 फीसदी मिले संक्रमित..! इंदौर : कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करना जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के लिए टेढ़ी खीर […]
May 11, 2024 चोरी के महंगे मोबाइल बेचने का प्रयास कर रहे दो बदमाश गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच ने मल्हारगंज पुलिस के सहयोग से किया गिरफ्तार।
इंदौर : क्राइम ब्रांच […]
May 6, 2019 हिन्दू आतंकवाद के जुमले का जवाब है साध्वी प्रज्ञा- फडणवीस इंदौर: हेमंत करकरे को बीजेपी ने हमेशा शहीद माना है। उन्होंने देश के लिए शहादत दी। साध्वी […]
February 10, 2024 पुलिस अधिकारी – कर्मचारियों को बताए गए तनाव प्रबंधन के गुर
पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए तनाव प्रबंधन हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला का किया गया […]
August 10, 2025 चित्रकला,भाषण और रंगोली स्पर्धाओं के जरिए भारत छोड़ो आंदोलन के शहीदों को किया याद
करो या मरो" नारा, बना आजादी का मंत्र।
इंदौर : भारत छोड़ो आंदोलन की पूर्व संध्या […]