इंदौर : बीजेपी के वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे की बात मानें तो नगरीय निकायों के चुनाव फरवरी के अंत या मार्च के पहले सप्ताह में हो सकते हैं। शुक्रवार को मीडिया कर्मियों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि 1जनवरी 2021 तक जो युवा 18 वर्ष के हो चुके हैं, उनके नाम 25 जनवरी तक मतदाता सूची में जोड़े जाने का सिलसिला चलेगा। उसके बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाकर चुनाव की घोषणा होगी। ऐसे में फरवरी अंत या मार्च के पहले हफ्ते में निकाय चुनाव सम्भावित हैं।
प्रदेश चुनाव समिति तय करेगी मापदण्ड।
ये पूछे जाने पर की बीजेपी के मेयर प्रत्याशी को लेकर क्या मापदंड होंगे..? मोघे का कहना था कि मेयर प्रत्याशी के बारे में मापदंड पार्टी की प्रदेश चुनांव समिति तय करेगी। उसी के अनुरूप प्रत्याशियों का चयन होगा।
अधिक लोगों की दावेदारी बीजेपी की संपन्नता की प्रतीक।
मेयर पद के लिए कई नेताओं द्वारा दावेदारी पेश करने के सवाल पर मोघे का कहना था कि यह तो पार्टी की संपन्नता का प्रतीक है। एक समय था जब पार्टी को लड़ने के लिए उम्मीदवार नहीं मिलते थे पर आज स्थिति अलग है। प्रजातंत्र में सबको दावेदारी का अधिकार है।
उम्र को लेकर कोई बंधन नहीं।
मोघे का कहना था कि नगरीय निकाय चुनाव में प्रत्याशी चयन को लेकर फिलहाल बीजेपी ने कोई नियम नहीं बनाए हैं। उम्र का भी कोई बंधन नहीं है। पार्टी की प्रदेश चुनाव समिति इस बारे में बैठक कर निर्णय लेगी।
Related Posts
November 11, 2022 शनिवार से प्रारंभ होगी दो दिवसीय मेडिविजन राष्ट्रीय कांफ्रेंस
देशभर से लगभग 800 मेडिकल और डेंटल स्टूडेंट्स करेंगे कांफ्रेंस में शिरकत।
इंदौर : छठी […]
June 30, 2024 झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को मिली जमानत, जेल से रिहा किए गए
मनी लांड्रिंग मामले में रांची की सेंट्रल जेल में बंद थे सोरेन।
राची : झारखंड उच्च […]
May 4, 2021 खिलाड़ियों में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बीसीसीआई ने स्थगित किया आईपीएल
मुम्बई : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2021 को फिलहाल […]
May 17, 2023 पीआईएमआर में महिला उद्यमिता और कौशल विकास पर सेमिनार
पद्मश्री जनक पलटा`पीआईएमआर इंस्पायरिंग वुमन' पुरस्कार से सम्मानित।
इंदौर : महिलाओं […]
July 9, 2021 ईवीएम और वीवीपेट वेयर हाउस का लोकार्पण, स्टेडियम से यहां शिफ्ट की जाएंगी मशीनें
इंदौर : स्वतंत्र व निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन व […]
July 7, 2020 स्व सहायता समूहों के उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराएंगे- सिलावट इंदौर : राज्य का विकास मातृशक्ति का जीवन स्तर सुधारने से ही संभव है। राज्य शासन निरंतर […]
September 27, 2021 ‘लताशा’ में शहर की जानी- मानी गायिकाओं को किया गया सम्मानित, सुरीले और मस्ती भरे गीतों की पेश की गई बानगी
इंदौर : कालजयी गायिका लता मंगेशकर और आशा भौसले के जन्मदिवस और डॉटर्स डे के अवसर पर शहर […]