सात लाख रुपए से अधिक कीमत की सौंफ व अखाद्य कलर बरामद।
इंदौर : अखाद्य कलर से सौंफ को हरा कर जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का जिला प्रशासन ने पर्दाफाश किया है।धार रोड स्थित एक फर्म पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में कृत्रिम रंग और सौंफ जब्त किया गया।
मुखबिर की सूचना पर अपर कलेक्टर गौरव बैनल की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा नावदा पंथ इंदौर स्थित अरिहंत ट्रेडर्स पर दबिश दी गई। वहां पर सौफ को अखाद्य रंग से कृत्रिम तरीके रंगीन कर हरा किया जा रहा था। इस पर सौंफ के 3 नमूने और 1 ग्रीन ऑक्साइड अखाद्य कलर का नमूना ले कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं। सौंफ लगभग 3569 किलोग्राम और 73 किलो ग्रीन ऑक्साइड अखाद्य कलर यहां से जब्त किया गया जिसकी कीमत 7 लाख19 हजार 640 रुपए बताई गई है। अरिहंत ट्रेडर्स नामक इस फर्म का संचालन कमल बाफना नामक व्यक्ति द्वारा किया जा रहा था। फर्म का लाइसेंस सस्पेंड किया जा रहा है।
Related Posts
December 14, 2022 कलेक्टर इलैया राजा ने कोरोना से अनाथ हुई बालिका के प्रति निभाया परिजन का फर्ज
कलेक्टर की संवेदनशील पहल।
इंजीनियरिंग कर रही बालिका को कॉलेज आने-जाने के लिए दिलाया […]
March 11, 2021 महाशिवरात्रि पर शेषनाग के सिर पर सवार होकर नृत्य करेंगे भगवान भोलेनाथ
इंदौर : नवलखा स्थित मनकामेश्वर कांटाफोड़ शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के महापर्व पर भगवान […]
June 15, 2021 अडानी समूह को एक ही दिन में 73 हजार करोड़ से अधिक का नुकसान
नई दिल्ली : अडानी समूह के संस्थापक गौतम अडानी को एक घंटे में 10 अरब डॉलर (करीब 73,250 […]
October 26, 2022 प्रदेश के अन्य शहरों के मुकाबले इंदौर में कम रहा वायु प्रदूषण
भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर के बाद आया इंदौर का नंबर।
भोपाल : इस बार दिवाली प्रदेशभर में […]
June 17, 2020 इंदौर प्रेस क्लब परिसर को किया गया सेनिटाइज इंदौर : लॉकडाउन के बाद इंदौर प्रेस क्लब परिसर सदस्यों के लिए खोला गया है।अन्य गतिविधियां […]
December 5, 2021 हवा बंगला से राऊ- रंगवासा सड़क के निर्माण में लेटलतीफी पर सांसद लालवानी ने लगाई अधिकारियों को फटकार
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी रविवार को हवा बंगला से राऊ-रंगवासा तक की अधूरी पड़ी सड़क का […]
September 23, 2020 अत्याधुनिक संसाधनों से लैस नए पुलिस कंट्रोल रूम का गृहमंत्री ने किया लोकार्पण इंदौर : प्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को इंदौर में 7.98 करोड़ […]