भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि जिस कार्य, योजना की राशि पंचायतों के खाते में जारी की जाएगी उसके लिए सरपंच-सचिव जिम्मेदार होंगे। जो राशि हितग्राही के खाते में जाएगी, उसके दुरुपयोग पर सरपंच एवं सचिव जिम्मेदार नहीं होंगे।
मुख्यमंत्री ने पंचायतों में सत्कार के खर्च को देखते हुए वार्षिक सत्कार भत्ता छह हजार रूपए करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद सरपंचों, सचिवों और रोजगार सहायकों के संगठनों ने हड़ताल पर नहीं जाने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद सभी संघों ने हड़ताल पर नहीं जाने की घोषणा की। हड़ताल समाप्ति की घोषणा के बाद यदि कोई पंचायत सचिव अपने कार्यस्थल पर नहीं लौटता है, तो उसका प्रभार रोजगार सहायक को दे दिया जाएगा ताकि पंचायतों का काम प्रभावित नहीं हो। इन रोजगार सहायकों को बैंक से आहरण के अधिकार भी सचिवों जैसे होंगे। सरपंच संगठन ने कहा कि हड़ताल समाप्ति के बाद भी यदि कोई सरपंच हड़ताल पर रहता है तो सरकार इनके विरूद्ध सक्षम कार्रवाई कर सकती है। संगठन को इसमें कोई आपत्ति नहीं होगी।
Related Posts
August 26, 2020 दो सौ के नीचे आए संक्रमित मामले पर ग्रोथ रेट बढ़कर हुआ साढ़े 11 फीसदी…! इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामले सोमवार को ढाई सौ का आंकड़ा पार करने के बाद मंगलवार 25 […]
December 11, 2021 जगद्गुरु स्वामी रामदयाल महाराज की अध्यक्षता में प्रारम्भ होगा गीता जयंती महोत्सव
इंदौर : मनोरमागंज स्थित गीता भवन में 64 वें अ.भा. गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ रविवार […]
November 25, 2019 राजा इंद्र के अहंकार को तोड़ने की लीला है गोवर्धन पूजा-पं. शास्त्री। इंदौर : भगवान चाहते तो अकेले ही गोवर्धन पर्वत उठा सकते थे पर उन्होंने बाल ग्वालों की मदद […]
July 2, 2023 पहली बार एक साथ मनाया गया सीए और डॉक्टर्स डे
नगर पालिक निगम इंदौर ने की कार्यक्रम की मेजबानी।
ध्वजारोहण, रक्त दान और हेल्थ चेकअप […]
August 25, 2019 अरुण जेटली के निधन पर बीजेपी नेताओं ने जताया शोक इंदौर : बीजेपी के वरिष्ठ नेता, पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली के निधन पर पार्टी […]
June 22, 2019 बाणेश्वरी कावड़ यात्रा फोटोग्राफी, रिपोर्टिंग और वीडियोग्राफी स्पर्धा के विजेता पुरस्कृत इंदौर' महेश्वर से उज्जैन बाणेश्वर कावड़ यात्रा- 2018 के फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और […]
November 22, 2023 स्व. परमालिया जैसे सेनानियों का देश की आजादी में रहा अहम योगदान : पटेल
वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. गरीबा परमालिया को 29वें पुण्य स्मरण पर दी गई […]