परिवारजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना।
मुख्यमंत्री यादव से मिलकर रो पड़े परिवारजन।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा ने भी स्व.नथानियल को अर्पित किए श्रद्धासुमन।
इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में मृत इंदौर के स्व. सुशील नथानियल की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर शोकाकुल परिवारजनों से भी मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलते ही उनके परिजन फूट-फूट कर रो पड़े। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परिजनों को दिलासा दिया और कहा कि दु:ख और शोक की इस घड़ी में न केवल प्रदेश अपितु पूरा देश उनके साथ है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ सांसद विष्णु दत्त शर्मा, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट सहित इंदौर के जन प्रतिनिधिगण भी उपस्थित थे।
Related Posts
February 1, 2023 अगले 25 साल का ब्लू प्रिंट है केंद्रीय बजट
गरीबों, किसानों, युवाओं,महिलाओं और आम नागरिकों के लिए उम्मीदें जगाने वाला है […]
April 1, 2020 कोरोना संक्रमण में देश के टॉप फाइव शहरों में पहुंचा इंदौर, पॉजिटिव मामले बढ़कर हुए 63 इंदौर : कोरोना संक्रमित मामले इंदौर में लगातार बढ़ रहे हैं। इसके चलते ये शहर देश के टॉप 5 […]
December 29, 2022 करोड़ों की सरकारी जमीन से हटाए गए अवैध निर्माण
ग्राम बिहाड़िया और सनावदिया में अवैध कॉलोनी काटने हेतु किया जा रहा था अवैध […]
August 20, 2021 7 साल में विकसित किए 61 नए विमानतल, इंदौर में किया जा रहा हवाई सेवाओं का विस्तार- सिंधिया
इंदौर : पहले इंदौर से देश के केवल 08 शहरों के लिये उड़ानें उपलब्ध थीं। हर सप्ताह 164 […]
September 7, 2023 कांग्रेस के बड़े नेताओं में किया गया प्रदेश की 230 सीटों का बंटवारा
🔹चुनावी चटखारे/कीर्ति राणा🔹
सर्वाधिक सीटें जिताने का दायित्व कमलनाथ, दिग्विजय सिंह […]
June 21, 2023 महंगे शौक पूरे करने के लिए कर्ज लेकर नहीं चुका पाने पर रची खुद के अपहरण की साजिश
अपहरण की झूठी साजिश का भंवरकुआ पुलिस ने चंद घंटों में किया पर्दाफाश।
इंदौर : कार […]
May 27, 2022 थायराइड के घटने – बढ़ने से होती हैं कई शारीरिक व मानसिक परेशानियां – डॉ. पांडे
इंदौर : थायराइड से जुड़ी बीमारियां हार्मोंस के असंतुलन से होती हैं। बड़ी तादाद में लोग […]