मुंबई : मिनी मुम्बई कहलाने वाला इंदौर बारिश के लिए तरस रहा है पर मायानगरी मुम्बई में बारिश मुसीबत का सबब बन गई है। यहां वर्षाजनित हादसों में करीब 23 लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश की वजह से चेंबूर इलाके में भूस्खलन के बाद घरों की दीवारें गिर गई। इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई। मौके पर नैशनल डिजास्टर रिसपॉन्स फोर्स (एनडीआरएफ) के साथ ही राहतकर्मी लोगों को मलबे से निकालने में जुटे हैं। विक्रोली इलाके में मकान गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई, वहीं भांडुप में दीवार गिरने से एक की जान चली गई।
चेंबूर में भूस्खलन, राहत और बचाव कार्य जारी।
चेंबूर के भरतनगर इलाके में मूसलाधार बारिश के चलते भूस्खलन हो गया। इससे 5 घरों की दीवारें गिर गई, जिसकी चपेट में आकर 17 लोगों की मौत हो गई। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने में एनडीआरएफ के साथ ही राहत और बचाव कार्य में स्थानीय प्रशासन के लोग भी जुटे हैं। दो घायलों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
विक्रोली में इमारत ढहने से 5 की मौत।
मुंबई के विक्रोली इलाके में भारी बारिश के चलते एक दो मंजिला इमारत ढह गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत होने की खबर है। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 5-6 और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।’
Related Posts
October 21, 2024 मुख्यमंत्री मोहन यादव ने धर्मपत्नी के साथ मनाया करवा चौथ का पर्व
उज्जैन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सीमा यादव के साथ निज निवास […]
November 3, 2019 मप्र के साथ भेदभाव कर रही है केंद्र की मोदी सरकार- शोभा ओझा इंदौर : मप्र में बीजेपी कमलनाथ सरकार पर किसानों, युवाओं और आम लोगों के साथ वादाखिलाफी […]
June 3, 2020 महाराष्ट्र के तटीय इलाकों से टकराया चक्रवाती तूफान, मुम्बई के पास से गुजरा मुंबई . बुधवार को चक्रवाती तूफान निसर्ग महाराष्ट्र के तटीय इलाकों से टकराया। इसके चलते […]
January 12, 2021 इंदौर में कोरोना संक्रमण लगभग खत्म होने की कगार पर, 2 फीसदी से कम हुआ ग्रोथ रेट
इंदौर : स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों पर नजर डालें तो लगता है कोरोना संक्रमण अब […]
June 1, 2021 अनलॉक इंदौर में कई गतिविधियों को दी गई सशर्त अनुमति
इंदौर : क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की कई बार हुई बैठकों में जिले को अनलॉक करने को लेकर तय […]
October 3, 2020 हाथरस कांड के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च, मामले की सीबीआई जांच की मांग की
इंदौर : हाथरस में हुए वीभत्स और बलात्कार कांड और योगी सरकार की भूमिका के विरोध में […]
September 12, 2021 बीजेपी प्रदेश व नगर पदाधिकारियों ने सेवा और समर्पण अभियान को लेकर किया मंथन
इन्दौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक भाजपा […]