इंदौर : दीपोत्सव का चौथा और दिवाली का दूसरा दिन याने रविवार गोवर्धन पूजा के नाम रहा। खासकर यादव समाज ने गोवर्धन पर्वत सजाकर उसकी पूजा- अर्चना की। इस मौके पर गौवंश को श्रृंगारित कर उनका भी पूजन किया गया।
गोमा की फेल में की गई गोवर्धन पूजा।
मालवा मिल क्षेत्र की गोमा की फेल बस्ती स्थित हीरालाल उस्ताद व्यायामशाला में गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया गया।कांग्रेस के नेता रमेश यादव बरसों से यह कार्यक्रम आयोजित करते आ रहे हैं। इस बार कोरोना संक्रमण के चलते कार्यक्रम का दायरा सीमित रखा गया। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और सांसद शंकर लालवानी ने कार्यक्रम में अतिथि के बतौर शिरकत की। दोनों ने गोबर व मिट्टी से निर्मित गोवर्धन पर्वत की विधिवत पूजा- अर्चना की और इंदौर व प्रदेश के जल्द कोरोना मुक्त होने की प्रार्थना की। श्री वर्मा और लालवानी ने देश, प्रदेश व शहर के लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनकी खुशहाली की भी कामना की।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, कांग्रेस के नेता राजेश चौकसे, गिरधर नागर, दीपू यादव, बीजेपी नेता मुन्नालाल यादव, पूर्व पार्षद गणेश चौधरी और यादव समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Related Posts
June 27, 2021 बीजेपी के सेवा सप्ताह के तहत की गई साफ- सफाई, रोपे गए पौधे
इंदौर : बीजेपी के सेवा सप्ताह के तहत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 में रविवार को पर्यावरण […]
November 18, 2023 ट्रेनों में ज्वलनशील और विस्फोटक सामग्री लेकर यात्रा न करें..
डीआरएम रजनीश कुमार ने यात्रियों से की अपील।
ऐसा करने पर जुर्माना व जेल की सजा दोनों […]
January 29, 2025 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल जरूर करें पर उसके गुलाम न बनें..
सदी के अंत तक भारत बनेगा दुनिया का सबसे समृद्ध राष्ट्र- मुकेश अंबानी।
दीक्षांत […]
April 18, 2021 विशाल पटेल ने 2 करोड़ रुपए की पूरी विधायक निधि देपालपुर में कोविड सेंटर बनाने के लिए दी
इंदौर : देपालपुर के विधायक विशाल पटेल ने आरोप लगाया है जिला प्रशासन शहर और ग्रामीण […]
April 22, 2022 कमलनाथ ने किया सवाल, बेतहाशा बढ़ती महंगाई पर चुप क्यों हैं मोदी और शिवराज..?
इंदौर : बीजेपी के शासनकाल में शराब सस्ती और पेट्रोल महंगा हो गया है। महंगाई इस कदर बढ़ […]
April 5, 2024 सुरजेवाला का बयान महिलाओं के प्रति कांग्रेस की घृणित मानसिकता का परिचायक
यह बोल सुरजेवाला के दल की संस्कृति को दर्शाता है।
सोनिया गांधी, सुरजेवाला की इस ओछी […]
May 16, 2024 रिलायंस रिटेल ने की ब्रिटिश फैशन कंपनी ASOS के साथ साझेदारी
ASOS के प्रोडक्ट भारत में बेचेगा रिलायंस रिटेल।
नई दिल्ली : ब्रिटेन की मशहूर ऑनलाइन […]