युवती पर बना रहा था साथ में रहने का दबाव।
इनकार करने पर युवती को चाकू मारकर किया घायल।
इंदौर : युवती पर चाकू से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को जूनी इंदौर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया।आरोपी से घटना में प्रयुक्त चाकू भी जब्त कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक बैराठी कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय फरियादिया ने अपने बयान में बताया था कि आरोपी अमित भदौरिया ने उसका रास्ता रोककर अपने साथ रहने के लिए दबाव बनाया। फरियादिया द्वारा मना करने पर आरोपी अमित ने उसपर (फरियादिया) चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। फरियादया की रिपोर्ट पर थाना जूनी इन्दौर पर अपराध धारा 307,341,506 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जूनी इंदौर पुलिस ने मामले की गभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई कर आरोपी अमित भदौरिया निवासी ऋषि पैलेस इन्दौर को धर दबोचा।
आरोपी से पूछताछ पर उसने उक्त घटना कारित करना स्वीकार किया। घटना के बाद रेल्वे पटरी किनारे आत्महत्या करने के लिए जाना बताया। प्रकरण में विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
December 11, 2021 जनजातीय विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देने के लिए सपोर्ट सेल का होगा गठन
इंदौर : इंदौर शहर में शासकीय व अशासकीय छात्रावासों में रहने वाले जनजातीय विद्यार्थियों […]
August 31, 2019 पीपल्याहाना तालाब की जमीन पर जिला कोर्ट ले जाने का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट इंदौर : जिला कोर्ट के स्थानांतरण का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। पीपल्याहाना तालाब […]
September 6, 2023 जन आशीर्वाद यात्रा पर हमले के मामले में 07 पर एफआईआर
नीमच : बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा पर नीमच में किए गए पथराव के मामले में 07 लोगों के […]
June 30, 2023 बिखरती परिवार व्यवस्था पर विहिप की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक में जताई गई चिंता
बजरंग दल द्वारा देश व्यापी शौर्य जागरण यात्रा व संतों के व्यापक प्रवास की बनी […]
October 29, 2021 खंडवा लोकसभा उपचुनाव में दोनों प्रमुख दलों की प्रतिष्ठा लगी है दांव पर
खंडवा उपचुनाव -
आदिवासी, राजपूत और पिछड़ा वर्ग के वोटों को साधने की कोशिश
इंदौर, […]
November 29, 2019 आढ़त के नाम पर हो रही करोड़ों की अवैध वसूली, भारतीय किसान यूनियन ने लगाया आरोप इंदौर : भारतीय किसान यूनियन की प्रदेश इकाई ने आरोप लगाया है कि इंदौर की कृषि उपज मंडी […]
October 5, 2022 शहर के एक बड़े कारोबारी ने की फांसी लगाकर खुदकुशी
इंदौर : केक्स एंड क्राफ्ट के मालिक मनीष लुल्ला ने पलासिया थाना क्षेत्र के मनोरमागंज […]