इंदौर : वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों में फंसे प्रवासी भारतीय और छात्रों की घर वापसी का इंतजाम किया गया है। अभी तक हजारों भारतीयों को विशेष विमानों के जरिये भारत लाया गया है।
यूके से 93 यात्री पहुंचे इंदौर…
वंदे भारत मिशन के तहत ही इंदौर व आसपास के शहरों में रहने वाले करीब 93 यात्रियों को लेकर यूके ( ब्रिटेन) से उड़ा विमान रविवार सुबह इंदौर एयरपोर्ट पर उतरा। जिला प्रशासन और एयरपोर्ट प्रबन्धन ने यात्रियों की जांच के तमाम इंतजाम कर रखे थे।
एयरपोर्ट पर की गई स्क्रीनिंग।
यूके से यात्रियों के आगमन के मद्देनजर डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती एयरपोर्ट पर की गई थी। जैसे ही यात्री विमान से उतरकर लाउंज में पहुंचे, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाते हुए उन्हें कतारबद्ध कर हर यात्री की स्क्रीनिंग की गई। थर्मल गन से उनका टेम्प्रेचर चेक किया गया वहीं ऑक्सीमीटर के जरिये फेफड़ों में ऑक्सीजन की मात्रा नापी गई। तमाम यात्रियों की जानकारी भी इकठ्ठी की गई।
14 दिन रहेंगे क्वारनटाइन में..
यूके से आए सभी 93 यात्रियों की जांच के बाद उन्हें होटल ले जाया गया। 24 घंटे यहां ठहरने के बाद यात्री अपने- अपने शहरों के लिए रवाना होंगे। वहां उन्हें 14 दिनों के लिए क्वारनटाइन में रहना होगा। इंदौर के यात्री भी 14 दिनों तक क्वारनटाइन में रहेंगे। उसके बाद ही वे घर जा सकेंगे।
Related Posts
April 3, 2024 रिक्शा चालक व साथियों ने सुनसान जगह ले जाकर सवारी को लूटा
संयोगितागंज पुलिस ने नाबालिग सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक आरोपी है […]
June 11, 2025 श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में प्रभु वेंकटेश का होगा ज्येष्ठाभिषेक
108 रजत कलशों की सहस्त्रधारा से होगा प्रभु वेंकटेश का ज्येष्ठभिषेक ।
इंदौर : पावन […]
March 2, 2022 आखिर पर्दे के पीछे चले ही गए जेपी चौकसे
प्रवीण कुमार खारीवाल
बीते सात दिनों में दो मर्तबा जयप्रकाश चौकसे जी ने चौकाया। पिछले […]
December 1, 2024 सर्द हवाओं से ठिठुरा मप्र, भोपाल में 36 साल का रिकॉर्ड टूटा
भोपाल : प्रदेश में बर्फीली हवाओं ने डेरा जमा लिया है। कई शहरों में दिसंबर-जनवरी जैसी […]
December 17, 2020 सिर्फ डेढ़ लाख रुपए में सम्पन्न हुई शाही शादी, इंदौर के दूल्हे ने ब्यावरा की दुल्हन संग लिए सात फेरे
इंदौर : श्रीमती केशरबाई तुलसीराम अग्रवाल परमार्थिक ट्रस्ट के सौजन्य से मात्र 1.51 लाख […]
February 9, 2023 स्वार्थ सिद्धि के लिए रामचरित मानस को लेकर खड़ा किया जा रहा विवाद
रामचरित मानस की चौपाई जातिसूचक नहीं।
चौपाई के अर्थ और भावार्थ को गहराई से समझने की […]
March 16, 2024 इंदौर लोकसभा क्षेत्र में 25 लाख 13 हजार मतदाता कर सकेंगे मताधिकार का प्रयोग
आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन […]