चंद्रयान 3 की चन्द्रमा के दक्षिणी धु्रव पर सफल लैंडिंग।
आतिशबाजी के साथ मिठाई खिलाकर दी शहरवासियों को बधाई।
राजबाडा व 56 दुकान पर किया गया लाइव प्रसारण।
इंदौर : चन्द्रयान 3 की चन्द्रमा के दक्षिणी धु्रव पर सफल लैंडिंग का लाइस प्रसारण राजबाडा एवं 56 दुकान पर किया गया। राजबाडा पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव की उपस्थिति में लाइस प्रसारण किया गया। इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्य अभिषेक शर्मा, नंदकिशोर पहाडिया, महापौर प्रतिनिधि भरत पारख, अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, पार्षद कमल वाघेला,श्रीमती मुद्रा शास्त्री, श्रीमती पंखुडी जैन, रूपाली पेढारकर व बडी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
जैसे ही चंद्रयान – 3 ने चंद्रमा की सतह पर कदम रखा, महापौर सहित तमाम एमआईसी सदस्य पार्षद और बड़ी तादाद में मौजूद शहर के बाशिंदों ने तिरंगा थामकर हर्षोल्लास के साथ भारत माता की जय के नारे लगाए और ढोल – ढमाकों पर झूमते हुए अपनी खुशी का इजहार किया।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि ‘ये भारतीय वैज्ञानिको के दृढ संकल्प को चन्द्रमा का नमन है।’ इस अवसर पर महापौर व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा अतिशबाजी की गई और लोगों को मिठाई खिलाकर चंद्रयान की कामयाबी का जश्न मनाया गया। महापौर ने इस ऐतिहासिक कायाबी पर इसरो के समस्त वैज्ञानिको और देश, प्रदेश वा व शहर वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामना दी ।
Related Posts
December 1, 2024 चाकूबाजी व रंगदारी वसूलने वाले दो बदमाश धराए
इंदौर : चाकूबाजी व अवैध वसूली करने वाले दो आरोपियों को खजराना पुलिस ने बंदी बनाया है। […]
April 10, 2022 किसी और की अचल संपत्ति के कूटरचित दस्तावेज बनाने वाले आरोपी को 5 वर्ष का सश्रम कारावास
इंदौर : किसी अन्य के स्वामित्व के फर्जी दस्तावेज बनवाकर अपने पास रखने के आरोपी को 05 […]
February 2, 2025 सरकारी स्कूल की बालिकाओं को वितरित किए कंबल
गीता - रामेश्वर ट्रस्ट ने शासकीय कन्या माध्यमिक क्रमांक 21 की बालिकाओं को वितरित किए […]
May 9, 2021 निर्माणाधीन मकान व खेत से 20 पेटी अवैध देशी शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : क्राइम ब्रांच ने आजाद नगर पुलिस के सहयोग से अक्षर धाम कॉलोनी स्थित निर्माणाधीन […]
January 14, 2025 टीआई देवेंद्र चंद्रवंशी मरणोपरांत कर्मवीर योद्धा पदक से सम्मानित
पुलिस कमिश्नर इंदौर ने स्व. देवेन्द्र चंद्रवंशी की धर्मपत्नी को पदक देकर, किया […]
December 7, 2021 13 दिसम्बर को ‘दिव्य काशी- भव्य काशी’ कार्यक्रम का बीजेपी मण्डल स्तर पर होगा लाइव प्रसारण
इन्दौर : बीजेपी संगठन के आगामी कार्यक्रमों के संदर्भ में प्रदेश महामंत्री एवं संभागीय […]
March 11, 2022 बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का सांसद लालवानी ने लिया जायजा,सर्वे के दिए निर्देश
इंदौर : पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान होने की खबर मिलने के बाद […]