इंदौर: राऊ के नेहरू नगर स्थित एक खेत में बनी झोपड़ियों में शुक्रवार सुबह आग लग गई। आग फैलने के साथ वहां जोरदार धमाके होने से समूचे क्षेत्र में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही आनन- फानन में पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड ने जल्दी ही आग पर काबू पा लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि झोपड़ियों में 3 गैस सिलेंडर रखे हुए थे। आग लगने से वो धमाके के साथ फट गए। उनके टुकड़े भी खेत में बिखरे पाए गए। राहत की बात ये रही कि आग लगने और सिलेंडर में धमाके होने के समय झोपड़ियों में कोई नहीं था। सभी काम के लिए बाहर गए हुए थे। आसपास भी कोई रहवासी मकान नहीं था इसके चलते किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। आग कैसे लगी इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच कर रही है।
Related Posts
August 7, 2020 दिल्ली, मुम्बई और दानापुर के लिए इंदौर से चलेंगी तीन निजी ट्रेनें.. नई दिल्ली : रेल मंत्रालय ने इंदौर को तीन निजी ट्रेनों की सौगात दी है। ये ट्रेनें इंदौर […]
September 23, 2021 डंपर की टक्कर से गुजरात निवासी ट्रेवलर सवार 11 यात्री घायल, देवास जिले के खातेगांव में हुआ हादसा
देवास : गुजरात के श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर को देवास के खातेगांव में डंपर ने टक्कर मार […]
December 29, 2021 शहर कांग्रेस ने मनाया कांग्रेस का 137 वा स्थापना दिवस
इंदौर : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 137 वा स्थापना दिवस मंगलवार, 28 दिसम्बर को शहर […]
October 18, 2023 राहगीरों से मोबाइल लूटने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार
राजेंद्र नगर पुलिस ने आरोपियों से जब्त किए लूटे गए तीन मोबाइल, एक स्कूटी भी की गई […]
December 29, 2020 बीजेपी के पितृपुरुष कुशाभाऊ ठाकरे को अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि कुशाभाऊ ठाकरे की 17 […]
August 21, 2023 सानंद जीवन गौरव पुरस्कार से सम्मानित किए गए शिक्षाविद माधव परांजपे
इंदौर : सानंद न्यास द्वारा दिया जाने वाला सानंद जीवन गौरव पुरस्कार इस वर्ष वयोवृद्ध […]
May 31, 2020 प्रेमचंद गुड्डू ने पुनः थामा कांग्रेस का हाथ भोपाल : कभी एक- दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाने वाले सज्जन वर्मा और प्रेमचंद गुड्डू रविवार […]