इंदौर : फुटपाथ पर बैठकर कारोबार करने वाले पथ विक्रेताओं से सांसद शंकर लालवानी ने राजवाड़ा पहुंचकर दीपावली की खरीदारी की। उन्होंने वहां उपस्थित लोगों से मुलाकात की, दुकानदारों के हालचाल जाने और बच्चों से बात की।
छोटे दुकानदारों से करें खरीददारी।
सांसद लालवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पथ विक्रेता और छोटे दुकानदारों से खरीदी के लिए प्रोत्साहित करते हैं। हम सभी को भी इनसे खरीदारी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छोटे दुकानदारों के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। समाज के आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री सदैव तत्पर रहते हैं। सांसद लालवानी इससे पहले भी आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत स्वदेशी राखी और माटी की गणेश प्रतिमा के लिए प्रयास करते रहे हैं।
सांसद लालवानी ने कहा कि जो लोग हमारी दिवाली के लिए इतनी मेहनत करते हैं, दीए बनाते हैं, रंग बिरंगी लटकने बनाते हैं, शुभ लाभ के पत्रक, कैलेंडर व अन्य सजावटी सामान बनाते हैं और उसे बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। इसीलिए इन लोगों से उनके बनाए हुए उत्पाद खरीदना चाहिए,जिस से उनकी भी दीपावली हर्षोल्लास से मन सके ।
Related Posts
May 14, 2023 उड़ीसा के गोटीपुआ, महाराष्ट्र की लावणी और गुजरात के सिद्धि धमाल ने मचाई धमाल
शिल्प मेला में उमड़ रही खरीददारों की भीड़।
कार्यशाला में ट्राइबल ज्वेलरी बनाना […]
April 18, 2021 विशाल पटेल ने 2 करोड़ रुपए की पूरी विधायक निधि देपालपुर में कोविड सेंटर बनाने के लिए दी
इंदौर : देपालपुर के विधायक विशाल पटेल ने आरोप लगाया है जिला प्रशासन शहर और ग्रामीण […]
June 4, 2019 देवीअहिल्या नगर गौरव सम्मान से नवाजे गए सत्यपाल आनंद इंदौर: देवी अहिल्याबाई होलकर जन्मोत्सव समिति प्रतिवर्ष शहर और मानवता के हित में काम […]
June 12, 2017 कैलाश जोशी के हाथों नारियल पानी पीकर CM शिवराज ने तोड़ा उपवास ज्योतिरादित्य सिंधिया शुरू करेंगे 72 घंटे का सत्याग्रह
भोपाल,11 जून *।
मध्य प्रदेश में […]
February 10, 2022 शासकीय डेंटल कॉलेज में पीजी सीटें होगी दुगुनी, सीबीडीटी मशीन भी मिलेगी- सारंग
इंदौर : शासकीय दन्त चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर के नवीन ओपीडी, अकादमिक ब्लॉक के निर्माण […]
April 17, 2025 नरवाई जलाने पर तीन किसानों के खिलाफ एफआईआर
770 किसानों से वसूला गया 16 लाख 71 हजार 500 रुपए अर्थदंड।
नरवाई जलाने पर 3 के […]
April 23, 2022 डॉ. डेविश जैन सहित कई हस्तियां मध्यप्रदेश रत्न अलंकरण से होंगी सम्मानित
इंदौर : मध्यप्रदेश प्रेस क्लब भोपाल के 30 वे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश […]