इंदौर : राजेन्द्र नगर स्थित श्रीराम मंदिर में रविवार को राम नवमी का उत्सव उत्साह, उल्लास और आस्था के साथ मनाया गया । मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के जन्म के अवसर पर श्रद्धालुओं में अपूर्व उत्साह देखा गया । हजारों की संख्या में दर्शनार्थी सुबह से ही मंदिर परिसर में एकत्रित हो गए थे।
दिगम्बर बुआ नाइक ने पेश किया कीर्तन।
सुबह 10 बजे नागपुर के ख्यात कीर्तनकार दिगम्बर बुआ नाईक ने श्रीराम जन्म के कीर्तन की शुरुआत की। उन्होंने राजा दशरथ को श्रवण द्वारा दिए गए श्राप की कथा से कीर्तन की शुरुआत की । कीर्तन के दौरान रामायण के अनेक प्रसंगों का वर्णन उन्होंने किया।
जय श्रीराम के जयघोष के साथ मनाया राम जन्मोत्सव।
दोपहर ठीक 12 बजे घंटे, घड़ियाल, झांझ, शंख ध्वनि और जय जय श्रीराम के जयघोष के बीच राम जन्म सम्पन्न हुआ । महिलाओं ने पालना व अंगाई गीत गाए। बाद में महाआरती की गई।
इस अवसर पर मंदिर का फूलों और गुब्बारों से आकर्षक व दर्शनीय श्रृंगार किया गया था। महिलाओं ने पारंपरिक वस्त्र पहन कर श्रीराम की पूजा अर्चना की ।सभी को पंजरी प्रसाद का वितरण किया गया।
Related Posts
August 12, 2022 गुजरी के कोठिडा में कारम नदी पर निर्मित बांध में रिसाव, 11 गांव कराए खाली
एबी रोड पर भी इंदौर से धामनोद के बीच वाहनों का आवागमन रोका गया।
इंदौर : धार - धामनोद […]
June 19, 2023 ध्यान के जरिए भौतिक और आध्यात्मिक जीवन में ला सकते हैं संतुलन
इंदौर प्रेस क्लब में हृदय आधारित ध्यान योग कार्यक्रम आयोजित।
इंदौर : ध्यान ईश्वर तक […]
February 18, 2024 लाखों लोगों के बलिदान का परिणाम है अयोध्या का श्रीराम मंदिर
सामाजिक समरसता से ही राम राज्य का निर्माण संभव।
त्वरित न्याय के लिए न्यायिक व्यवस्था […]
September 8, 2020 दिवंगतों के लिए आंसुओं की दो बूंद श्राद्ध से कम नहीं- पं.पांडे इंदौर : तर्पण की प्रक्रिया मजबूरी से नहीं, मन की मजबूती से करना चाहिए। शास्त्रों में […]
October 5, 2019 मांडू की ऐतिहासिक विरासत को देख अभिभूत हुए विदेशी स्टूडेंट्स इंदौर : लोग घूमने के लिए पेरिस, स्विट्जरलैंड सहित दुनिया के विभिन्न देशों की यात्राएं […]
September 10, 2020 लूट के इरादे से की गई थी रमेश साहू की हत्या, 7 आरोपी गिरफ्तार इंदौर : पूर्व शिवसेना नेता रमेश साहू की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। […]
June 29, 2022 इंदौर के अभिभाषकों ने किया राज्यसभा सांसद विवेक तनखा का स्वागत
समाज के विकास के लिए सक्रिय रहें - तनखा।
इंदौर : शहर के अधिवक्ताओं ने कांग्रेस के […]