इंदौर : श्री पितरेश्वर हनुमान न्यास (पितृ पर्वत) की ओर से राम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन में 11 किलो चांदी की शिला भेंट की जाएगी। अयोध्या में 5 अगस्त को पीएम मोदी की मौजूदगी में राम मंदिर निर्माण का प्रारम्भ भूमिपूजन के साथ होगा।
केसरिया वाहन में ले जाई जाएगी चांदी की शिला।
पितरेश्वर हनुमान न्यास से जुड़े बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि साइकलिस्ट नीरज याग्निक साइकिल पर शिला वाहन के आगे चलेंगे। वे रविवार को यात्रा प्रारम्भ करेंगे। 72 घंटे में 960 किमी की यात्रा पूर्ण कर 4 अगस्त की रात वे अयोध्या पहुंच जाएंगे। चांदी की शिला के साथ भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव की मिट्टी और जल भी अयोध्या ले जाया जाएगा।
5 अगस्त को घरों में दीप जलाएं।
विजयवर्गीय ने लोगों से अपील की है कि वे 5 अगस्त को दोपहर ठीक 12.15 बजे घरों में दीप जलाएं और घंटे- घड़ियाल व शंख बजाएं। उन्होंने 5 अगस्त को धार्मिक स्थल खोले जाने की मांग भी शासन- प्रशासन से की।
Related Posts
March 2, 2025 देवी अहिल्या विवि ने डेटा स्टोरेज सटीकता बढ़ाने के लिए विकसित की सेमीकंडक्टर चिप
तकनीकि शिक्षा मंत्री परमार ने नवाचारी शोध के लिए विश्वविद्यालय परिवार को दी […]
June 1, 2022 मप्र में नगरीय निकाय चुनाव का ऐलान, 6 और 13 जुलाई को होगा मतदान
भोपाल : मप्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद नगरीय निकाय चुनाव का भी ऐलान कर दिया […]
June 8, 2023 लव जिहाद और मतांतरण की रोकथाम के लिए परिवार और समाज स्तर पर प्रयास जरूरी
भारत पहले से हिंदू राष्ट्र है। रामराज्य लाने की जरूरत।
कठिन तप और साधना से हासिल […]
June 17, 2023 पूंजीगत संपत्ति की खरीद पर लिया जा सकता है, इनपुट टैक्स क्रेडिट
इंदौर : जीएसटी के तहत व्यापरियों द्वारा मशीनरी या अन्य कोई पूंजीगत सम्पति (कैपिटल […]
November 17, 2018 बीजेपी के दृष्टि पत्र में किसान समृद्धि कॉरिडोर के निर्माण का वादा बीजेपी के दृष्टिपत्र में किसानों, महिलाओं, युवाओं, शासकीय कर्मचारियों और स्कूली […]
December 29, 2023 रानीपुरा क्षेत्र में चलाई गई अतिक्रमण विरोधी मुहिम
फुटपाथ व सड़क पर कब्जा कर लगाई कई गुमटियां, शेड व ओटले हटाए गए।
इन्दौर : शहर में […]
December 14, 2023 संस्कृति का संरक्षण करने की जिम्मेदारी हम सबकी है : साध्वी कृष्णानंद
गीता भवन में चल रहे श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ में धूमधाम से मना राम एवं कृष्ण […]