नेशनल गेम्स के विजेताओं को एमपी ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विधायक रमेश मेंदोला ने किया पुरस्कृत।
इंदौर : उत्तराखंड के देहरादून में चल रहे 38 वें राष्ट्रीय खेलों में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने अपना जलवा दिखाया। उन्होंने स्पर्धा में कुल 62 पदक जीते। अंतिम दिन एमपी के ब्रह्म वत्स ने जूडो में 90 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। देहरादून पहुंचे एमपी ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष विधायक रमेश मेंदोला ने उन्हें स्वर्ण पदक पहनाकर पुरस्कृत किया। पुरस्कार वितरण के अवसर पर मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव दिग्विजय सिंह (जीसीटीसी मेंबर )भी उपस्थित थे. दोनों पदाधिकारियों ने एमपी के खिलाड़ियों से भेंट कर उन्हें बधाई दी और उनका उत्साहवर्धन किया।
बता दें कि एमपी के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय खेलों में अच्छी सफलता अर्जित की। मंगलवार को मध्य प्रदेश ने दो स्वर्ण और दो रजत सहित कुल चार पदक जीते।महिला कुश्ती में 60 किलो वर्ग में शिवानी पवार ने भी स्वर्ण पदक जीता। जूडो में 60 किलो महिला वर्ग में हिमांशी टोकस ने तथा कयाकिंग कैनोइंग में 1000 मीटर में अरविंद वर्मा ने रजत पदक जीता।
Related Posts
November 7, 2020 महेश्वर के बुनकरों द्वारा बनाए गए मास्क का एयरपोर्ट पर होगा विक्रय
इंदौर : कोरोना काल में अपने अस्तित्व को लेकर जूझ रहे महेश्वर के बुनकरों की मदद के लिए […]
November 4, 2020 बीजेपी नेताओं ने भारी मतदान के लिए जनता का जताया आभार, बीजेपी के पक्ष में लहर होने का किया दावा
इंदौर : भाजपा के पक्ष में एक लहर है, यह मतदाताओं के रुझान से सिध्द होता है। मतदाताओं ने […]
October 1, 2020 आबकारी विभाग ने जब्त की लाखों रुपए मूल्य की मदिरा और वाहन
इंदौर : सांवेर में विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर , जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार […]
December 9, 2024 गीता शाश्वत चिन्तन का अनमोल ग्रन्थ है : जगद्गुरू स्वामी राम दयाल महाराज
गीता भवन में 67वें अ.भा. गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ।
ट्रस्ट को दान देने वाले […]
March 23, 2023 शिवराज के शासनकाल में हजारों बेरोजगार युवाओं ने निराश होकर की खुदकुशी
युवाओं को रोजगार देने में असफल रही शिवराज सरकार।
बेरोजगार युवाओं को लूट रही सरकार, […]
April 17, 2025 बम धमाके से बैंक उड़ाने का धमकी भरा मेल मिलने से मची सनसनी
बम स्क्वाड की जांच में नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु।
पंजाब नेशनल बैंक की शास्त्री […]
July 10, 2021 मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपी पकड़ाया, लाखों रुपए कीमत की ब्राउन शुगर जब्त
इंदौर : अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर का तस्कर थाना चंदन नगर पुलिस की गिरफ्त में आया […]