लूटे गए 37 मोबाइल सहित कुल 07 लाख का माल बरामद।
इंदौर : राह चलते लोगों से मोबाइल स्नैचिंग करने वाली गैंग, पुलिस थाना भँवरकुआं की गिरफ्त में आई है। गैंग के 05 शातिर लुटेरों से तीन ईमली व खण्डवा रोड़ की घटनाओं सहित विभिन्न लूट की घटनाओं के कुल 37 मोबाइल पुलिस ने बरामद किए हैं। बदमाशों ने भँवरकुआं क्षेत्र सहित शहर के अन्य थाना क्षेत्रों में मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों का अंजाम दिया था।
आरोपियों से 02 मोटरसाइकिल सहित कुल 07 लाख रुपये का मश्रुका पुलिस ने जब्त किया है।
पकडे गए बदमाशों के नाम 1- अमन लालवानी उम्र 19 साल निवासी मोरटका जिला खंडवा, 2- रवि छावड़े उम्र 22 साल निवासी मोरटका जिला खंडवा, 3- रोशन जाधव उम्र- 18 साल निवासी दूधिया थाना खुडैल व 02विधि विरुद्ध बालक के रुप में हुई।बदमाशों से विस्तृत पूछताछ करने पर खण्डवा रोड, पिपलिया राव रिंग रोड व तीन ईमली नेमावर रोड इन्दौर सहित आसपास के क्षेत्र से झपट्टामारी कर ले गए कुल 37 मोबाइल फोन विभिन्न कम्पनियों के तथा घटना में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकल सहित कुल 07 लाख रुपये कीमत का मश्रूका जब्त किया गया है ।आरोपियों विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार बदमाशों से अन्य घटनाओ के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है ।
Related Posts
April 30, 2023 इंदौर में दिल से सुना गया प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम
मंत्री से लेकर आम नागरिकों ने 'मन की बात' का किया श्रवण।
इंदौर : रविवार को […]
January 24, 2021 पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती, 5 विभूतियों का किया गया सम्मान।
इंदौर : नेताजी सुभाष मंच ने शनिवार को स्वाधीनता संग्राम के अमर योद्धा नेताजी सुभाष […]
April 15, 2020 इंदौर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 586 हुई..! इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। खासकर दिल्ली की […]
December 3, 2023 कमलनाथ ने जनता के फैसले को स्वीकार किया
पत्रकार वार्ता में बोले कमलनाथ हार की करेंगे समीक्षा, विपक्ष का दायित्व मजबूती से […]
June 22, 2024 स्टेट प्रेस क्लब ने इंदौर के पत्रकारों को मीडिया अवॉर्ड से किया सम्मानित
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब मध्य प्रदेश के प्रतिष्ठापूर्ण प्रसंग भारतीय पत्रकारिता महोत्सव […]
June 3, 2025 सुपर स्पेशलिटी में बोन मैरो ट्रांसप्लांट के जरिए बचाई गई बालिका की जिंदगी
एक्यूट मायोलाइड ल्यूकेमिया से पीड़ित थी 13 वर्षीय बच्ची।
इंदौर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज […]
May 6, 2023 राजीनामें के बाद घर लौटा परिवार, तो गोलियों से भून दिया
तीन महिलाओं सहित छह लोगों की मौत।
10 साल पहले परिवार में हुई दो लोगों की हत्या का […]