राहुल गांधी के ऊलजुलूल बयान साबित करते हैं कि वे मंदबुद्धि हैं

  
Last Updated:  November 26, 2022 " 02:00 am"

भारत जोड़ो यात्रा में लग रहे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे।

देश विरोधी तत्व दे रहे यात्रा को समर्थन।

आतंकियों से सहानुभूति रखने वाले हैं यात्रा के संयोजक।

बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर बोला तीखा हमला

इंदौर : राहुल गांधी की यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं। जेएनयू में भारत तेरे टुकड़े होंगे के नारे लगाने वाले उनके साथ चल रहे हैं। बाटला हाउस एनकाउंटर को फर्जी बताने और आतंकियों के प्रति सहानुभूति जताने वाले दिग्विजय सिंह यात्रा के संयोजक हैं। पाक परस्त और देश विरोधी तत्व इस यात्रा में क्यों है..? इसका जवाब राहुल गांधी को देना चाहिए। असल में ये यात्रा कांग्रेस के अस्तित्व को बचाने की यात्रा है। ये बात बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कही। वे शुक्रवार शाम स्थानीय बीजेपी कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।

पाक परस्त नारे लगना देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए चिंता का विषय।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने राहुल गांधी की यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने पर सख्त ऐतराज जताते हुए कहा कि यह देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए चिंता का विषय है। राहुल गांधी को इस बात का जवाब देना चाहिए कि उनकी यात्रा में देश विरोधी तत्व शामिल क्यों हैं..?

राहुल के ऊलजुलूल बयान बताते हैं कि वे मंदबुद्धि हैं।

वीडी शर्मा ने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि जननायक टंट्या मामा, आरएसएस और वीर सावरकर को लेकर दिए उनके ऊलजुलूल बयानों को देख – सुन कर लगता है कि संसद में भले ही पप्पू शब्द असंसदीय हो गया हो लेकिन हकीकत में वे मंदबुद्धि हैं।

अपने स्वार्थ के लिए कराया देश का विभाजन।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी के पूर्वजों पर भी हमला बोलते हुए कहा कि अपने स्वार्थ के लिए नेहरूजी ने देश का विभाजन करवाया। लोकतंत्र की हत्या इंदिराजी ने आपातकाल लगाकर की। ये कांग्रेस ही है जिसने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े कर देश के बहादुर सैनिकों की वीरता का मजाक उड़ाया।

दुष्कर्मी कांग्रेस नेता को लेकर चुप्पी क्यों..? प्रियंका जवाब दें।

कांग्रेस के नेता उमंग सिंघार पर लगे दुष्कर्म के आरोपों का जिक्र करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पीड़ित महिलाएं न्याय की मांग कर रहीं हैं। ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा देने वाली प्रियंका गांधी इस मामले में चुप क्यों हैं। उन्हें इसका जवाब देना चाहिए। दुष्कर्मी नेता के खिलाफ कांग्रेस ने अबतक कार्रवाई क्यों नहीं की।

अंग्रेजों के गुणसूत्र आज भी कांग्रेस में विद्यमान।

वीडी शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी की यात्रा को जिसतरह के तत्व समर्थन दे रहे हैं, उससे तो लगता है की अंग्रेजों के गुणसूत्र आज भी कांग्रेस में विद्यमान हैं।

अंबेडकर को अपमानित करने वाले किस मुंह से जन्मस्थली जा रहे..?

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को सदैव अपमानित और उपेक्षित करने का काम कांग्रेस ने किया है। ऐसे में राहुल गांधी किस मुंह से बाबा साहब की जन्मस्थली पर जा रहे हैं..? इसका जवाब उन्हें देना चाहिए।

कांग्रेस के अस्तित्व को बचाने की यात्रा है।

श्री शर्मा ने व्यंगात्मक लहजे में कहा कि राहुल गांधी की यह यात्रा कांग्रेस के अस्तित्व को बचाने की यात्रा है, जो तेजी से अपना वजूद खोती जा रही है।

पेसा एक्ट को लागू कर जनजातीय समाज को दिलाए अधिकार।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि बीजेपी की शिवराज सरकार ने मप्र में पेसा एक्ट लागू कर जनजातीय समाज को अधिकार संपन्न बनाने का काम किया है। आदिवासी बहुल इलाकों में बीजेपी जनजातीय गौरव यात्राएं निकालकर जागरूकता अभियान भी चला रही है।

गुजरात में बीजेपी की ऐतिहासिक विजय होगी।

वीडी शर्मा ने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश और गुजरात में बीजेपी भारी बहुमत के साथ चुनाव जीतेगी। उन्होंने गुजरात में बीजेपी के 150 सीटें तक जीतने का दावा भी किया।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *