इंदौर : एलआईजी चौराहे पर युवती के साथ दुर्व्यवहार करने वाले वाहन चालक को थाना एमआईजी पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट को देखकर पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर यह कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक दिनांक 30.08.24 को एलआईजी स्क्वायर के पास मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 09 QJ 5614 के चालक द्वारा गाड़ी चलाते हुए एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने की पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमे रमेश सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी 11/5 सोमनाथ की जूनी चाल दिनांक 28.08.24 को शाम करीब 7:00 बजे क्रिश्चियन एमिनेंट के सामने से अटल द्वार की ओर आ रहा था तो एक लड़की से जान बूझ कर टकरा गया और दुर्व्यवहार करने लगा था। हालांकि युवती द्वारा थाना एमआईजी पर कोई रिपोर्ट नहीं की गई थी लेकिन सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने पर थाना एमआईजी की पुलिस टीम द्वारा द्वारा तत्काल आरोपी की पतारसी कर उसे गिरफ्त में लिया गया। उस पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।आरोपी पुताई का काम। करता है और नशे का आदी है।
Related Posts
August 12, 2020 छह फीसदी से ऊपर बना हुआ है कोरोना संक्रमण का ग्रोथ रेट, 34 सौ से ज्यादा बैकलॉग सैम्पलों की होनी है जांच…? इंदौर: कोरोना संक्रमण के मामले लगातार डेढ़ सौ के ऊपर बनें हुए हैं। ग्रोथ रेट भी साढ़े छह […]
March 27, 2022 राहगीरों से मोबाइल छीनकर भागने वाला बदमाश पकड़ा गया, 6 मोबाइल बरामद
इंदौर : शातिर मोबाइल स्नैचर क्राइम ब्रांच इन्दौर की गिरफ्त में आ गया है। आरोपी […]
December 31, 2021 नन्हे वैज्ञानिक यथार्थ के अविष्कार को मिला भारत सरकार का पेटेंट
इंदौर : बच्चों में प्रतिभा की कमीं नहीं होती, जरूरत उनकी प्रतिभा को पहचानकर सही दिशा […]
July 22, 2024 गुरु पूर्णिमा पर हंसदास मठ में बाबा हंसदास महाराज व अन्य समाधियों का अभिषेक,पूजन
महाऔर, सांसद सहित कई गणमान्य लोगों ने भी पाद पूजन में लिया भाग।
पंचमुखी चिंताहरण […]
March 2, 2021 नकली कत्था बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा, मिलावटी कत्थे के साथ अवैध देशी शराब का भी किया जा रहा था कारोबार
इंदौर: नकली कत्था बनाने वाली फैक्ट्री पर क्राइम ब्रांच इंदौर, थाना लसूड़िया व खाद्य […]
March 17, 2024 कैफे संचालक ने साथियों सहित बीजेपी नेता पर किया चाकू से हमला
भारतीय जनता युवा मोर्चा के सौरभ शर्मा ने तीन महीने पहले कैफे पर नशा बिकने की शिकायत की […]
January 16, 2024 शहर की पांच विभूतियों को प्रदान किया जाएगा नेताजी सुभाष अलंकरण
लगातार चार दिनों तक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
इंदौर : तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे […]