मुम्बई: बड़े सितारों से सज्जित फ़िल्म कलंक सुपर फ्लॉप साबित हुई है। कई सिनेमाघरों से फ़िल्म उतार ली गई है। 17 अप्रैल को रिलीज की गई इस फ़िल्म ने अभी तक कुल 72 करोड़ की ही कमाई की है। पहले दिन 21 करोड़ का रिकॉर्ड कलेक्शन करने से ऐसा माना जा रहा था की फ़िल्म सुपरहिट होगी लेकिन सारे अनुमान गलत साबित हुए। फ़िल्म की विषयवस्तु और प्रस्तुतिकरण लोगों को पसंद नहीं आया। यही वजह रही कि फ़िल्म की कमाई लगातार कम होती गई। हॉलीवुड की फ़िल्म ‘ अवेंजर्स एंड गेम ‘ की रिलीज के बाद तो कलंक ज्यादातर थिएटरों से गायब हो गई। कारण जौहर की कम्पनी धर्मा प्रोडूक्शन्स ने इस फ़िल्म को प्रदर्शित किया था। वरुण- आलिया की चर्चित जोड़ी भी फ़िल्म को उबार नहीं पाई। इसके अलावा संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आदित्य राय कपूर और सोनाक्षी जैसे सितारे भी इस फ़िल्म में थे पर नतीजा सिफर रहा। ओवरसीज़ मार्केट में भी यह फ़िल्म कोई कमाल नहीं कर पाई। फ़िल्म की लागत 150 करोड़ बताई गई है। इस लिहाज से यह मल्टी स्टारर फ़िल्म बड़ी फ्लॉप सिद्ध हुई है।
Related Posts
July 25, 2023 आपसी सौहार्द्र, एकता और शांति के साथ मनाएं जाएंगे आगामी त्योहार
आयोजकों के वॉलेंटियर भी व्यवस्था में बनेंगे सहभागी।
शांति समिति की बैठक […]
December 11, 2024 ठंडी हवाओं से कंपकंपाया शहर, रात के तापमान में आई रिकार्ड गिरावट
इंदौर : जिले में मंगलवार को सीवियर कोल्ड डे रहा। दिनभर चली ठंडी हवाओं से पूरा शहर […]
August 2, 2018 बोरे में बंद हाथ-पैर और सिर कटी लाश बरामद इंदौर: सुखलिया गांव नाले किनारे से पुलिस ने बोरे में बंद लाश बरामद की है । लाश के […]
December 26, 2021 भागवत कथा सुनने का सुफल अवश्य मिलता है- मंजूषा भागे
इंदौर : भागवत कथा सुनने आप स्वेच्छा से जाएं अथवा किसी के कहने से, अनिच्छा से किंतु […]
April 14, 2021 सरकारी अस्पतालों में बेड से वंचित मरीजों के लिए ऑक्सीजन की 10 मशीनें लगवाएंगे विधायक शुक्ला
इंदौर : बेहद तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मरीज और ध्वस्त हो चुकी सरकारी व्यवस्था के बीच […]
January 23, 2022 साहू व लागू स्मृति कैरम और टेबल- टेनिस स्पर्धा 30 जनवरी से
25 जनवरी तक स्वीकार की जाएंगी प्रविष्ठियां
इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब द्वारा 30 जनवरी […]
December 14, 2017 केंद्रीय चुनाव आयोग ने राहुल गाँधी को इंटरव्यू के लिए नोटिस जारी किया. केंद्रीय चुनाव आयोग ने राहुल गाँधी को इंटरव्यू के लिए नोटिस जारी किया. आयोग ने राहुल से […]