इंदौर : मध्यप्रदेश में एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के बंगले पर पुलिस ने दबिश देकर एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है।इसी आधार पर ये छापामार कार्रवाई की गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, विजय नगर के रहवासियों ने पुलिस को खबर दी थी कि स्कीम नंबर 74 में एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के बंगले पर कई लोगों का आना-जाना लगा रहता है। उन्हें यहां सेक्स रैकेट के संचालन का शक है। इसी सूचना पर विजय नगर टीआई तहजीब काजी की टीम ने एक पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर यहां भेजा।
उसके द्वारा किए गए इशारे के बाद महिला सदस्य की टीम के साथ मकान में दबिश दी गई। इस दौरान मौके से आरोपी अब्दुल कादिर निवासी खजराना, शरद रघुवंशी निवासी देवास और हिमांशु वैद निवासी लसूड़िया व एक महिला को बन्दी बनाया गया। इस मकान में एक और महिला रहती है, जो वर्तमान में किसी ग्राहक के साथ दमन टूर पर गई होने बात बताई गई।
पुलिस के मुताबिक गिरोह की महिला लोगों को आकर्षित करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेती थी। वह ग्राहकों को इंटरनेट कालिंग करती और फेसबुक पर लड़कियों के फोटो भेजती थी। इसके बाद ग्राहकों के पॉकेट के हिसाब से लड़कियों का रेट तय किया जाता था। इस घर में रात भर रुकने, डांस व शराब की व्यवस्था भी पैकेज के रूप में उपलब्ध करवाई जाती थी।
Related Posts
November 17, 2021 अपने विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को अयोध्या यात्रा पर ले जाएंगे विधायक संजय शुक्ला
इंदौर : कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने अपने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के नागरिकों को […]
May 16, 2023 लोक नृत्यों की मनोहारी प्रस्तुतियों के साथ अंजाम तक पहुंचा मालवा उत्सव
सजन मोरे घर आयो ठुमरी की रही प्रस्तुति खास।
काठी, ढाल तलवार, सिद्धि धमाल ,शिव […]
May 3, 2023 रजत वाहन पर निकली रामानुज स्वामी की शोभायात्रा
आम रस से किया गया अमृताभिषेक।
श्रीमद जगद्गुरु रामानुजाचार्य जयंती महोत्सव […]
January 27, 2023 तेल व्यापारी के साथ लाखों की लूट करने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार
आरोपियों ने थाना लसुडिया क्षेत्र में फरियादी से मारपीट कर दोपहिया वाहन व करीब 02 लाख […]
October 23, 2020 विजय जेसन पांडे….पूरा नाम….
♦️ नरेंद्र भाले ♦️
बरबस अग्निपथ के उस जुमले की याद आ गई। विजय दीनानाथ चौहान…… पूरा […]
November 6, 2019 सज्जन वर्मा का विजयवर्गीय पर पलटवार, बोले गरीबों का पैसा खानेवालों को छोड़ेंगे नहीं..! इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय द्वारा कमलनाथ सरकार को जालसाज {420} […]
April 27, 2021 संक्रमण दर में देखी जा रही स्थिरता, 18 फ़ीसदी दर के साथ मिले 18 सौ से अधिक नए संक्रमित
इंदौर : शहर में कोरोना का प्रकोप बढ़ अवश्य रहा है पर उसकी रफ्तार में ठहराव आ गया है। ये […]