मुंबई : दरिंदे की हैवानियत और बर्बरता की शिकार मुम्बई की निर्भया ने शनिवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसे घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती किया गया था। साकीनाका इलाके में एक दिन पूर्व वहशी दरिंदे ने उसके साथ रेप करने के बाद बुरीतरह मारपीट की थी। बताया जाता है कि दरिंदे ने पीड़िता पर चाकू के कई वार किए और उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाल दी थी। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती किए जाने के समय ही उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। उसके शरीर से काफी खून बह गया था। राजावाड़ी अस्पताल में उसे वेंटीलेटर पर रखा गया था। डॉक्टर लगातार पीड़िता के इलाज में जुटे हुए थे। हालांकि उनकी तमाम कोशिशें सफल नहीं हो पाई।
सीसीटीवी आया सामने आया।
मुंबई की 30 वर्षीय निर्भया के साथ हुई बर्बरता का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें यह दिखाई पड़ रहा है कि आरोपी बड़ी बेरहमी के साथ पीड़िता को सड़क पर पीट रहा है। पीटने के बाद वह पीड़िता को अधमरी हालत में एक टेंपो में रखकर फरार हो जाता है। यह सीसीटीवी रात के समय का है।
मामले की जांच कर रही साकीनाका पुलिस के मुताबिक यह सीसीटीवी फुटेज आरोपी को सजा दिलाने में काफी सहायक होगा।
बता दें कि पुलिस ने निर्भया के साथ दरिंदगी करने वाले हैवान को कल ही गिरफ्तार कर लिया था।
Related Posts
June 26, 2021 सोशल मीडिया कंपनियों को सरकार की चेतावनी, 24 घंटे के अंदर बन्द करें फर्जी अकाउंट
नई दिल्ली : सरकार ने सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते […]
March 25, 2017 बीजापुर – बीजापुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता… 3 हार्ड कोर नक्सली गिरफ्तार...गिरफ़्तार नक्सलीयों की सुचना पर मिला एक बारह बोर बन्दुक , 3 […]
April 30, 2021 मनकामेश्वर कांटाफोड़ मन्दिर को मिली 15 और ऑक्सीजन मशीनें, अब कोरोना पीड़ितों को उपलब्ध कराई जा रही हैं कुल 40 मशीनें
इंदौर : नवलखा स्थित मनकामेश्वर कांटाफोड़ मंदिर ट्रस्ट और भक्तों द्वारा कोरोना पीड़ित […]
January 8, 2023 आईडीए के नवाचार ‘पधारो म्हारे घर’ को मिली अच्छी सफलता
अब तक 40 प्रवासी मेहमान पहुंच चुके हैं मेजबानों के घर।
लगातार जारी है मेहमानों का […]
March 14, 2022 कपिल शर्मा शो में चिंकी- मिन्की के किरदार से मिली पहचान- सुरभि
इंदौर : कपिल शर्मा शो में जुड़वा बहनें चिंकी- मिन्की तो आपको याद होंगी। उस एपिसोड को […]
February 16, 2022 महाकाल मंदिर में वीआईपी दर्शन के लिए लागू शुल्क हटाया गया
उज्जैन : महाकाल मंदिर में मंगलवार शाम हुई प्रबंध समिति की बैठक में सदस्यों ने […]
January 14, 2022 अब टीसी के अभाव में स्कूलों में प्रवेश से वंचित नहीं होंगे बच्चे
इंदौर : स्थानान्तरण प्रमाण पत्र (टीसी) के बिना शाला में प्रवेश नहीं दिये जाने के संबंध […]