मुंबई : दरिंदे की हैवानियत और बर्बरता की शिकार मुम्बई की निर्भया ने शनिवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसे घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती किया गया था। साकीनाका इलाके में एक दिन पूर्व वहशी दरिंदे ने उसके साथ रेप करने के बाद बुरीतरह मारपीट की थी। बताया जाता है कि दरिंदे ने पीड़िता पर चाकू के कई वार किए और उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाल दी थी। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती किए जाने के समय ही उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। उसके शरीर से काफी खून बह गया था। राजावाड़ी अस्पताल में उसे वेंटीलेटर पर रखा गया था। डॉक्टर लगातार पीड़िता के इलाज में जुटे हुए थे। हालांकि उनकी तमाम कोशिशें सफल नहीं हो पाई।
सीसीटीवी आया सामने आया।
मुंबई की 30 वर्षीय निर्भया के साथ हुई बर्बरता का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें यह दिखाई पड़ रहा है कि आरोपी बड़ी बेरहमी के साथ पीड़िता को सड़क पर पीट रहा है। पीटने के बाद वह पीड़िता को अधमरी हालत में एक टेंपो में रखकर फरार हो जाता है। यह सीसीटीवी रात के समय का है।
मामले की जांच कर रही साकीनाका पुलिस के मुताबिक यह सीसीटीवी फुटेज आरोपी को सजा दिलाने में काफी सहायक होगा।
बता दें कि पुलिस ने निर्भया के साथ दरिंदगी करने वाले हैवान को कल ही गिरफ्तार कर लिया था।
Related Posts
March 28, 2021 होली के उल्लास पर कोरोना का ग्रहण, सड़कों पर पसरा सन्नाटा, सांकेतिक होगा होलिका दहन
इंदौर : रविवार 28 मार्च को होली है पर सड़कों पर सन्नाटा है। कुछ गाड़ियां नजर आती भी हैं […]
February 24, 2025 चेन लूट के आरोपी को सराफा पुलिस में दबोचा, लूटी गांव चेन बरामद
इंदौर : अज्ञात चेन स्नेचर को महज 6 घंटे के भीतर सराफा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी […]
December 20, 2022 रीवा में बस – पिकअप की भिडंत में एक छात्रा की मौत, 20 बच्चे घायल
घने कोहरे के कारण हुआ हादसा।
रीवा : मंगलवार सुबह रीवा में बस ने स्कूली बच्चों को ले […]
October 16, 2023 चले हुए कारतूस हैं कैलाश विजयवर्गीय
कांग्रेस नेता सज्जन वर्मा ने विजयवर्गीय के बयान पर पलटवार करते हुए कही ये […]
June 1, 2024 लोकमाता देवी अहिल्याबाई का जीवन चरित्र सभी के लिए अनुकरणीय है..
देवी अहिल्याबाई के व्यक्तित्व और कृतित्व को शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा : […]
April 10, 2022 पुलिसकर्मी की सरेआम पिटाई करनेवाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : एरोड्रम थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी की पिटाई करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त […]
January 7, 2024 तीनों नए कानूनों में पीड़ित विज्ञान और अपराध शास्त्र को बनाया आधार
कर कानूनों के इंटरप्रिटेशन एवं तीनों नए कानूनों का कर कानूनों पर प्रभाव विषय पर सेमिनार […]