इंदौर : पश्चिम रेलवे के इंदौर स्टेशन पर पहली बार अति आधुनिक अल्ट्रा मॉडर्न सेल्फ चेक प्लस व सैनिटाइजर कियोस्क लगाया जा रहा है। इसकी खासियत यह है कि इस मशीन के सामने जब भी कोई व्यक्ति खड़ा होगा, मशीन से एक अल्ट्रा किरण निकलेगी जो व्यक्ति के मस्तिष्क को टच करते ही मशीन द्वारा स्वयं यात्री से वार्तालाप शुरू हो जाएगा।
मशीन करेगी निर्देशित…
मशीन व्यक्ति को निर्देशित करेगी कि अगर उसके पास सामान है जिसमें बैग, खाने के पदार्थ तथा मोबाइल को अल्ट्रा किरण से सैनिटाइज करना है तो साइड में रखें बॉक्स को बिना हाथ लगाए सेंसर के माध्यम से खोलना और बंद करना है तत्पश्चात उसको अपना ऑक्सीजन लेवल चेक करने के लिए मशीन द्वारा बताएं स्थान पर उंगली को रखना है इसके बाद मशीन के मॉनिटर पर व्यक्ति का ऑक्सीजन लेवल डिस्प्ले होगा। सामान अल्ट्रा किरण से सेनिटाइज होने के बाद व्यक्ति को प्राप्त होगा तब मशीन निर्देशित करेगी कि आप अपने हाथ मशीन के अंदर बनाई चेंबर में ले जाएं जहां पर सैनिटाइजर पदार्थ के द्वारा हाथ भी सैनिटाइज हो जाएंगे। इस मशीन की खासियत है यह मशीन मानव रहित होगी इसको इंदौर स्टेशन पर लगा दिया गया है और अतिशीघ्र शुरू कर दिया जाएगा।
Related Posts
August 1, 2021 कान्ह के किनारे विकसित होगा वन क्षेत्र, वाकिंग पाथ भी बनेगा
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने लालबाग के पास कान्ह नदी के किनारे सघन पौधारोपण कार्यक्रम […]
July 12, 2025 सानंद न्यास की मराठी नाट्य स्पर्धा अगस्त माह में होगी
इन्दौर : भाषा, संस्कृति और कला को समर्पित संस्था सानंद न्यास के बैनर तले 20वीं सानंद […]
May 15, 2020 लॉकडाउन कब समाप्त होगा ये बताना फिलहाल संभव नहीं- कलेक्टर इंदौर : जून माह तक लॉकडाउन समाप्त हो जाएगा या नहीं यह अभी बताना संभव नहीं है। कोरोना […]
May 19, 2022 मुख्यमंत्री चौहान ने क्रिकेट कमेंटेटर सुशील दोषी की पुस्तक का किया विमोचन
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रसिद्ध क्रिकेट कमेंटेटर सुशील दोषी द्वारा […]
February 27, 2024 492 करोड़ की लागत से बनेगा इंदौर का नया रेलवे स्टेशन
अगले 50 साल की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जा रहा स्टेशन का पुनर्विकास।
तमाम […]
August 20, 2019 अग्रवाल समाज के मेधावी बच्चों को दी गई स्कॉलरशिप इंदौर : अग्रसेन महासभा के बैनर तले अग्रवाल समाज के प्रतिभावान छात्र - छात्राओं का सम्मान […]
February 28, 2017 110 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया थाना तेजजी नगर के अपराध क्रमांक 101/2015,20/2015,101/2015 के मुख्य आरोपी कैलाश गर्ग और […]