इंदौर : आंबेडकर नगर महू स्टेशन के साथ लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन के विकास की योजना पर भी काम शुरू हो गया है। रेल लाइन के दोहरीकरण के साथ नए प्लेटफार्म का निर्माण कार्य यहां पहले से चल रहा है, अब इस स्टेशन के नवीन भवन की भी आधारशिला रखी जा रही है।
बुधवार 19 जुलाई को होगा भूमिपूजन।
पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि बुधवार, 19 जुलाई को सुबह साढ़े दस बजे लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन के नवीन भवन और अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन होगा। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगी। सांसद शंकर लालवानी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। महापौर पुष्यमित्र भार्गव और क्षेत्रीय विधायक संजय शुक्ला विशेष अतिथि के बतौर मौजूद रहेंगे। रेलवे के रतलाम मंडल के प्रबंधक रजनीश कुमार और अन्य अधिकारी भी इस दौरान उपस्थित होंगे। पीआरओ मीणा ने बताया कि अमृत योजना के तहत लक्ष्मीबाई स्टेशन का विकास और विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में स्टेशन के नए भवन का निर्माण किया जा रहा है।इसमें तमाम यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। दो मंजिला इस भवन की लंबाई 100 मीटर और चौड़ाई 25 मीटर होगी।
Related Posts
February 25, 2020 इंदौर में दो माह का प्रवास सपने जैसा लग रहा है- आचार्यश्री इंदौर : दिगम्बर जैन समाज के सबसे बड़े संत आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज ने मंगलवार […]
July 15, 2020 प्रदेश में लॉक डाउन की नहीं है कोई प्लानिंग- सीएम भोपाल : सीएम शिवराज सिंह और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोशल मीडिया पर चल रही […]
September 6, 2022 वरिष्ठ नेता जगतनारायण जोशी के निधन पर बीजेपी नेताओं ने जताया शोक
इंदौर : वरिष्ठ भाजपा नेता जगत नारायण जोशी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए नगर अध्यक्ष […]
September 23, 2022 कॉलेज के छात्र – छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों से कराया अवगत
इंदौर : पुलिस की टीम ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं के बीच पहुंच, नशा मुक्त भारत निर्माण के […]
June 20, 2023 योग व संतुलित आहार है निरोगी जीवन का आधार
योग जत्रा में बीमारियों के निदान संबंधी योगासनों की दी गई जानकारी।
योग की दी गई […]
April 16, 2021 कोरोना महामारीं से निपटने का शिवराज सरकार के पास नहीं है कोई विजन, केवल झूठी घोषणाएं करते हैं सीएम- सज्जन वर्मा
इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब के संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह […]
February 2, 2021 तेज रफ्तार कार सवार ने दो बाइक को मारी टक्कर, दो गंभीर घायल
इंदौर : रविवार देर रात पलासिया थाना क्षेत्र के गीता भवन चौराहे पर हिट एंड रन का केस […]