इंदौर : अपने कर्तव्य स्थल से बगैर सूचना के लगातार अनुपस्थित रहने एवं कामकाज में लापरवाही बरतने वाले महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक ग्रेड-3 चन्द्रशेखर यादव को कलेक्टर मनीष सिंह ने विभागीय जांच के बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुये शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया है।
कलेक्टर मनीष सिंह ने यह कार्रवाई महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रतिवेदन के आधार पर की है। बताया गया है कि चन्द्रशेखर यादव अनुकंपा नियुक्ति के माध्यम से सहायक ग्रेड-3 के पद पर परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना इंदौर शहरी क्रमांक-8 में पदस्थ था। यह कर्मचारी 8 अप्रैल 2018 से बिना किसी सूचना के कार्य से अनुपस्थित था। इस कर्मचारी द्वारा समय-समय पर अपने कर्तव्यों के प्रति गंभीर लापरवाही भी की गई थी। इसे कई बार नोटिस दिए गए फिर भी उसने इनका जवाब नहीं दिया। गंभीर लापरवाही बरतने पर अंततः उसे नौकरी से बर्खास्त किया गया।
Related Posts
October 4, 2022 निगम अधिकारियों के रवैए के खिलाफ सिंधिया को शिकायत
एमपीसीए मामले में जिम्मेदार अधिकारियों पर गिर सकती है गाज।
इंदौर : नगर निगम […]
April 3, 2023 इंदौर जैसी घटना की प्रदेश में कहीं भी पुनरावृत्ति न हो..
मुख्यमंत्री चौहान ने दिए कुआ, बावड़ियों और खुले नलकूपों के संबंध में निर्देश।
इंदौर […]
March 14, 2021 मप्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार में पूरी मदद करेगी केंद्र सरकार, जरूरत के अनुसार उपलब्ध कराएंगे वैक्सीन- डॉ. हर्षवर्धन
मुख्यमंत्री शिवराज से केन्द्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने सीएम आवास पर की […]
January 7, 2022 टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसो. ने कर सुधार संबंधी सुझाव केंद्रीय वित्तमंत्री को किए प्रेषित
इंदौर : जीएसटी के वर्तमान रिटर्नो की संख्या घटाई जाए, कर प्रणाली को सरल किया जाए, टैक्स […]
October 16, 2023 घटस्थापना के साथ प्रारंभ हुआ माता भक्ति का महापर्व नवरात्रि
माता मंदिरों में लगा दर्शनार्थियों का तांता।
सार्वजनिक पांडालों में शुरू हुआ मनोहारी […]
February 26, 2021 घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में फिर 25 रुपए की बढ़ोतरी..!
इंदौर : सरकारी तेल कंपनियों ने आम आदमी को एक बार फिर बड़ा झटका दिया है। तेल कंपनियों ने […]
April 8, 2021 सभी को इलाज मिले इसका कर रहें भरसक प्रयास, व्यवस्था में लाई जा रही और कसावट- सिलावट
इंदौर : कोरोना की विभीषिका अपने उत्कर्ष पर दिख रही है, लेकिन इंदौर अपने उच्च मनोबल, […]